*नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का हुआ स्वागत**सुरेश कुमार कनौजिया गोण्डा उत्तर प्रदेश*
सुरेश कुमार कनौजिया गोण्डा उत्तर प्रदेश
गोंडा /इटियाथोक। बुधवार को नवागत खंड शिक्षा अधिकारी इटियाथोक श्रीमती हेमलता त्रिपाठी जी का उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पू.मा.) शिक्षक संघ,ब्लाक इकाई इटियाथोक द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया।इस अवसर पर इटियाथोक ब्लाक अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ब्लाक मंत्री-अवधेश वर्मा ब्लाक कोषाध्यक्ष- रामभूषण वर्मा द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी महोदया को पुष्प गुच्छ देकर तथा शिक्षिका बहन शोभा जैक्सन द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी महोदया के साथ शैक्षिक संवर्धन एवं शैक्षिक उन्नयन हेतु महत्वपूर्ण चर्चा हुई तथा उन्होंने शिक्षा क्षेत्र इटियाथोक को शैक्षिक प्रगति के पथ पर अग्रणी भूमिका में लाने हेतु बेहतर कार्य करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष-राहुल शर्मा, मो.हस्सान, कमल किशोर नरवरिया, जगदीश प्रसाद, अभिषेक वर्मा,रमेश कुमार सोनकर,शब्बीर अली, यमुना बक्स सिंह, बरसाती लाल, संजीव कुमार,अमित कुमार,वीरेंद्र चन्द्र पाल, गिरजेन्द्र कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि शिक्षक साथी उपस्थित रहे!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें