*संयुक्त टीम के साथ की गई मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी**सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोण्डा उत्तर प्रदेश*




सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोण्डा उत्तर प्रदेश

*गोण्डा 18 सितंबर,2024*।
बुधवार को आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त औषधि देवीपाटन मंडल गोंडा के निर्देशन में गठित टीम में शामिल  औषधि निरीक्षक आलोक त्रिवेदी बलरामपुर एवम जिला औषधि निरीक्षक राजिया बानो गोंडा द्वारा आर्यनगर बहराइच रोड में नशीली दवाओं के विक्रय करने की शिकायत में औचक छापेमारी आर्यनगर एवम मल्लापुर बहराइच रोड पर 10 मेडिकल स्टोरों का छापे की कार्यवाही कि गई, छापे के कार्यवाही के दौरान जैसवाल मेडिकल स्टोर, राम मेडिकल एजेंसी, शुभम मेडिकल एजेंसी, खान मेडिकल स्टोर,गायत्री फार्मा, मीना मेडिकल एजेंसी, गणेश मेडिकल स्टोर, दिवेदी मेडिकल स्टोरों की जांच की गई एवं 02 मेडिकल स्टोर आदित्य मेडिकल स्टोर एवम श्री कृष्णा मेडिकल स्टोर का 22/1/d के तहत फार्मासिस्ट के सत्यापन कराए जाने तक क्रय विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाया दिया गया।  साथ ही मेडिकल स्टोर में रखी विक्यार्थ प्रदर्शित औषधियों में से 04  औषधियों का रेंडम्ली आधार पर  नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया, छापे के दौरान अवैध रूप से नशीली औषधियों का विक्रय होता नही पाया गया। 
अवैध रूप से नशीली औषधियों की बिक्री पर प्रतिबंध/रोकथाम हेतु आगे भी छापे की कार्यवाही जारी रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*