*निःशुल्क भौतिक चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन**सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोण्डा उत्तर प्रदेश
फिजियोथेरेपी दिवस पर लगा निःशुल्क शिविर
विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर कर्नलगंज-बहराइच मार्ग स्थित देवेन्द्रा फिजियो हेल्थ केयर परिसर में निःशुल्क भौतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कंधे के दर्द, गठिया, घुटनों के दर्द, सर्वाइकल आदि से पीड़ित सैकड़ो मरीजों का आधुनिक मशीनों के सहयोग से चिकित्सकों द्वारा इलाज किया गया। संस्था के संचालक व राष्ट्रीय खेलों में भौतिक चिकित्सक के रूप में डॉ. प्रदीप शुक्ला ने बताया कि फिजियोथेरेपी दैनिक जीवन में बढ़ती व्यस्तम दिनचर्या के बीच असाध्य दर्दों के निवारण का एक सरल व प्रभावी माध्यम बन चुका है।
उन्होंने कहा की फिजियोथेरेपी द्वारा मांसपेशियों से जुड़ी विभिन्न बीमारियों से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। अरविन्द सिंह, दद्दन तिवारी, अरुण गौतम, चन्द्रदीप सिंह, रामू यादव, अजय मिश्र, जयचंद तिवारी,पवन शुक्ल, असफाक़ अली, ओमप्रकाश पाण्डेय, के के पुरी, सुनील ओझा, रिंकू, शिव वर्मा, राजू पाण्डेय, शिवम् भदौरिया, हनोमान सिंह,शिवशंकर, दीवान पांडेय, बेचूलाल मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें