*धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस**सुरेश कुमार कनौजिया गोण्डा उत्तर प्रदेश*
सुरेश कुमार कनौजिया गोण्डा उत्तर प्रदेश
गोंडा/इटियाथोक। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित कंपोजिट विद्यालय बरईपारा में गुरुवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण करके देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया इसके पश्चात विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय के बच्चों द्वारा शिक्षकों को हस्त निर्मित विभिन्न कलाकृतियां ग्रीटिंग फोटो फ्रेम लेखनी इत्यादि उपहार स्वरूप दिया जिस पर अध्यापकों द्वारा बच्चों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक रोहिणी नंदन मिश्र ने अपने संबोधन में कहा की शिक्षक के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता वह अपने मेहनत और अनुभव से छात्रों के जीवन को उन्नति के मार्ग पर प्रशस्त करता है। सौरभ वर्मा ने कहा की शिक्षक बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण की भी एक कड़ी है उसके द्वारा तैयार किए गए आदर्श नागरिक ही किसी देश का भविष्य निर्धारित करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सलमान रोहिणी नंदन मिश्र गोपाल प्रसाद सौरभ वर्मा अरुण मिश्र विजय कुमार भारती एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें