*रेलवे ट्रैक पर छेड़ छाड़ करने वालो की नही अब खैर, रेलवे सुरक्षा बल ने शुरू की रेल ट्रैक मित्र योजना जो असामाजिक तत्वों पर रखेंगे नज़र**सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोण्डा उत्तर प्रदेश*




सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोण्डा उत्तर प्रदेश


पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने शुरू की अनोखी योजना ,लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त चन्द्र मोहन मिश्रा ने अनोखी पहल शुरू की है जिसमे रेलवे ट्रैक के अगल बगल बस्ती ,गांव से नागरिकों को रेल ट्रैक मित्र बनया जायेगा जो,आसामाजिक तत्वों पर रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों के अलावा नज़र रखेंगे और कोई भी घटना करने वाले व्यक्ति की सूचना रेलवे सुरक्षा बल थाना को देंगे जिस से धर पकड़ कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा सके, रेलवे सुरक्षा बल गोण्डा थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह  ने बताया की इस योजना को धरातल पर लाया जा चुका है और गोण्डा परीक्षेत्र के रेलवे लाइन किनारे बस्ती,मोहल्ला,ग्रामीण निवासी को रेल ट्रैक मित्र बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया है,जिस में 35 से 40 रेल ट्रैक मित्र बनाय जा चुके है और संपर्क नंबर सांझा किए गए है,
बताते चले की वरिष्ट मण्डल सुरक्षा आयुक्त श्री चन्द्र मोहन मिश्र इस क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते है जिन्हे गत वर्ष FICCI से बेस्ट कम्युनिटी पुलिसींग के लिए पुरुष्कार से सम्मानित किया जा चुका है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*