*तालाब में मछली का शिकार करने गए युवक क़ी डूबने से हुई मौत**सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोण्डा उत्तर प्रदेश*
तालाब में मछली का शिकार करने गये दो युवकों में से एक की मौत हो गई वहीं इलाज के बाद दूसरे की स्थित सामान्य है। प्रकरण जनपद गोंडा के थाना धानेपुर अंतर्गत ग्राम
राजापुर के मजरा गुलहरिया से जुडा है। यहां के निवासी छोटू (17) वर्ष के साथ ग्राम रेतवागाड़ा के मजरा चिड़ियापुर निवासी गुलाम नबी 18 वर्ष गांव के पास तालाब में मछली का शिकार करने गये थे। दोनों जाल लेकर तालाब में उतरे मगर उसकी गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और गहरे पानी में जाकर डूबने लगे।
युवकों को डूबता देख आस पास मौजूद लोगों ने तालाब में कूदकर युवकों को बाहर निकाला लेकिन तब तक गुलाम नबी की मौत हो चुकी थी, ज़ब की छोटू की हालत गंभीर थी। आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां इलाज के बाद उसकी स्थित सामान्य है। थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि तालाब में मछली का शिकार करने गये युवकों में से एक की डूबने से मौत हो गई। ज़ब की दूसरे की स्थित सामान्य है। उन्होंने बताया कि मृतक के युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अन्य कार्रवाई की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें