*डायरिया से ग्रसित तीन अन्य लोगों को सीएचसी में कराया गया भर्ती, चल रहा उपचार**सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश*
सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोण्डा उत्तर प्रदेश
इटियाथोक, गोण्डा। ब्लॉक क्षेत्र के मधईजोत मे डायरिया की चपेट में आने से एक ही
परिवार के चार बच्चो की हाल मे ही मौत हो चुकी है। बच्चो की मौत से परिजनों मे शोक
की लहर व्याप्त है। उसी परिवार के आठ
अन्य उलटी दस्त से ग्रसित मरीजों का इलाज
हो रहा था जो अब ठीक होकर घर जा चुके
है। इसी बीच शुक्रवार को उसी परिवार के दो
अन्य सदस्य पम्मी 25 पत्नी प्रिंस तिवारी व प्रिंस की 60 वर्षीय दादी निर्मला देवी एवं पास के गांव केवटनपुरवा निवासिनी (रिस्तेदार) पूजा 30 पत्नी विनय कुमार को उलटी दस्त की शिकायत हुई जिन्हे स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है।
ऐतियातन स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव गाँव मे लगातार जा कर लोगो को सचेत कर दवा आदि का वितरण कर रही है। बीपीएम एसपी द्विवेदी, एमआई डॉ पुष्पेंद्र मिश्र के साथ टीम के सदस्यों ने गुरुवार शाम को डायरिया ग्रसित गांव मधईजोत में पहुंचकर पानी के परीक्षण हेतु नमूना लिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ सुनील कुमार ने बताया की उलटी दस्त से पीड़ित तीन अन्य नये मरीजो को अस्पताल में भर्ती किया गया है जिनकी हालत सामान्य है। परिवार के सभी लोगो के मल की जांच कराई गई थी जिसकी रिपोर्ट नॉर्मल है।
पानी के सैम्पल लिए गए हैं जिसकी रिपोर्ट लखनऊ से जल्द ही आ जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें