*संगठन के नए सत्र में आमूल चूल होगा परिवर्तन**सुरेश कुमार कनौजिया गोण्डा उत्तर प्रदेश*
सुरेश कुमार कनौजिया गोण्डा उत्तर प्रदेश
गोण्डा। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय सचिव जनाब बशीर खान द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नए सत्र 2025 में संगठन में आमूल-चूल परिवर्तन किया जाएगा, जिसमें ब्लॉक स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सक्रिय पत्रकारों एवं पदाधिकारियों को स्थान मिलेगा। उन्होंने बताया कि देश के हर प्रान्त एवं केन्द्र शासित प्रदेश में प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़े पत्रकारों को एकजुट करने एवं उनके हितों की रक्षा के लिए संगठन सक्रिय है। वर्तमान समय में संगठन के ऐप के माध्यम से 5 हजार से ऊपर सदस्य एवं पदाधिकारी हैं। आगामी सत्र के लिए 10 हजार का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने देश के सभी पत्रकारों से एकजुट होने की अपील की है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें