*सड़क हादसे में दो मासूमों की मौत हो गई, वहीं उनके माता पिता को जिला अस्पताल रेफर किया गया है**सुरेश कुमार कनौजिया मंडल चीफ गोंडा उत्तर प्रदेश*

सुरेश कुमार कनौजिया मंडल चीफ गोंडा उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में दो मासूम की मौत हो गई वहीं उनके माता पिता को जिलाचिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना जनपद गोंडा के कोतवाली कर्नलगंज अंतर्गत कर्नलगंज-हुजूरपुर मार्ग स्थित गड़रियन पुरवा के पास की है।गुरुवार को जनपद बहराइच के थाना फखरपुर अंतर्गत ग्राम मरौचा निवासी आलोक सिंह व उनकी पत्नी सुमन सिंह अपने तीन वर्षीय पुत्र शिवा व डेढ़ वर्षीय पुत्री आराध्या के साथ बाइक पर सवार होकर ग्राम काशीपुर अपने ससुराल जा रहे थे।अभी वह हुजूरपुर-कर्नलगंज मार्ग स्थित गड़रियन पुरवा के पास पहुंचे ही थे की एक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर मासूमो के साथ बाइक सहित पति पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चारो घायलों कों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों मासूमों को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में आहत पति पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। सूचना मिलते ही सीएचसी पहुंची पुलिस टीम ने मासूमो के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि मासूमों के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*