*गोण्डा- सूचना विभाग के मददगार बाबूलाल हुए सेवानिवृत, दी गई विदाई**सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश*





सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश

गोण्डा- विगत 30 साल से मण्डलीय सूचना विभाग गोण्डा में तैनात रहे
 मददगार बाबूलाल के शनिवार को सेवानिवृत होने पर उन्हे भावभीनी विदाई अधिकारियों, कर्मचारियों व कई पत्रकारो के द्वारा दी गई। यह विदाई समारोह सूचना कार्यालय में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता अपर जिला सूचना अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने की।

बाबूलाल के बेहतरीन सेवा देकर रिटायर होने पर सभी के द्वारा विदाई दी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की गई। अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा उन्हें उपहार भी भेंट किए गए।

सभी ने मददगार बाबूलाल के द्वारा सूचना विभाग में दी गई सेवा की तारीफ की तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर अपर जिला सूचना अधिकारी ने कहा कि बाबूलाल द्वारा सौंपे गए विभागीय सभी कार्य पूरी तत्परता से किए जाते थे
उन्होंने अपने सेवाकाल में अपने कार्यों का बखूबी से निर्वहन किया।

विदाई कार्यक्रम में वाहन चालक लीलाधर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वीरेंद्र कुमार पूर्व में जनपद में तैनात रहे पूर्व सूचना अधिकारी शिवनाथ, सूचना निदेशालय में कार्यरत प्रिंस कुमार व संजय कुमार सहित कई अधिवक्ता व पत्रकार उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*