*गोंडा इटियाथोक माता उन्मुखीकरण' कार्यक्रम का हुआ आयोजन**सुरेश कुमार कनौजिया मंडल चीफ गोंडा उत्तर प्रदेश*



सुरेश कुमार कनौजिया मंडल चीफ गोंडा उत्तर प्रदेश

जिले के इटियाथोक शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत कन्या प्राथमिक विद्यालय अयाह मे शुक्रवार को 'माता उन्मुखीकरण' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्षा रिंकी देवी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन करके किया। प्रारंभ मे बैठक को सहज बनाने के लिए अभिभावकों के साथ संख्या ज्ञान संबंधी गतिविधि 'पहचानो और गिनो' कराई गयी। सर्वप्रथम प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने इस बैठक की थीम 'प्रारंभिक संख्या ज्ञान' पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चो की प्रथम शिक्षक उनकी माता होती है। बैठक के उद्देश्यों के बारे में बताते हुए शिक्षक दुर्गा प्रसाद ने कहा की को- लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत 3 से 6 वर्ष के बच्चों की माताओं को उनके स्वास्थ्य और सीखने की गति के प्रति जागरूक करना इस बैठक का मुख्य उद्देश्य
 । बताया की 3 से 6 वर्ष के बच्चों को संख्या पूर्व ज्ञान का होना अतिआवश्यक है, इससे उन्हे औपचारिक गणितीय ज्ञान से पूर्व की गणितीय अवधारणाओं जैसे पैटर्न, आकार, तुलना करने की अवधारणाओं को आसानी से समझने मे काफी मदद मिलती है। बैठक मे अभिभावको ने घर पर अपने बच्चों के साथ कराई गयी गतिविधियों, कविताओं, गीत, कहानी से संबिन्धित अनुभव भी साझा किये। उर्दू शिक्षक नसीम अंसारी ने अभिभावकों से अपने पाल्यों को विद्द्यालयी गणवेश मे नियमित स्कूल भेजने की अपील की। इस अवसर पर हरिनारायण मिश्र, आंगनवाड़ी कार्यकत्री सरोज पांडे व अनिता देवी, सहायिका प्रेमकुमारी सहित दर्जनों अभिभावक उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*