कजरी तीज मेले को लेकर डीएम ने की बैठक, अधिकारीयों को दिया सख्त निर्देश, कांवड़ियों को हुई दिक्कत तो होगी कार्रवाई*सुरेश कुमार कनौजिया मंडल चीफ गोंडा उत्तर प्रदेश*
सुरेश कुमार कनौजिया मंडल चीफ गोंडा उत्तर प्रदेश
गोण्डा। कजरीतीज मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक आयोजित कि गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने की। जिसमे सभी विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे। आगामी 5 व 6 सितंबर को आयोजित होने वाले कजरीतीज मेले को लेकर जानकारी हासिल की।बैठक में जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स की तैनाती की जाय ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नाहोने पाए। साथ ही बल्लियों की बैरी केटिंग की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिये।
साथ ही बाबा पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के महंत व बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर के महंत के द्वारा सारी व्यवस्था के बारे में को अवगत कराया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने आधिकारियों को सख्त निर्देश दए हैं, की कजरी तीज मेले में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न होने पाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया जाय, और किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही या हादसा न होने पाए नहीं तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की मेला मार्ग के रास्ते पर कहीं भी जर्जर तार लटकता हुआ न दिखाई पड़े, अगर कहीं विद्युत लाइन लटक रहा है तो उसे तुरंत ऊंचा किया जाए। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा यदि सड़क मार्ग पर कहीं गड्ढे हों तो उसकी तुरंत मरम्मत कराई जाए ताकि कांवड़ियों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की कोई समस्या न होने पाए। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सरयू घाट पर नाव की व्यवस्था, गोताखोर की व्यवस्था तथा लाइट व साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं अच्छे ढंग से कराया जाय। बैठक में जिलाधिकारी ने अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय को निर्देश दिये हैं कि रूट डायवर्जन का कार्य पहले से ही कर लिया जाय। ताकि कांवड़ियों के आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत ना होने पाये। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सरयू घाट कर्नलगंज में जल भरने से लेकर मंदिरों में जलाभिषेक होने तक सारी व्यवस्थाएं सही से कराना सुनिश्चित करें।
इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कर्नलगंज व सदर गोंडा को सख्त निर्देश दिए हैं कि सारी व्यवस्थाएं बहुत ही अच्छे ढंग से कराना सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये हैं कि सरयू घाट कर्नलगंज से लेकर शिव मंदिर पृथ्वीनाथ मंदिर, दुःखहरण नाथ मंदिर तक रास्ते में पड़ने वाले सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक शौचालय पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहेंगे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी एवं पश्चिमी, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट विजय शर्मा, उपजिलाधिकारी कर्नलगंज, सदर गोंडा, मनकापुर, तरबगंज तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज, गोंडा सदर, इटियाथोक, तरबगंज, मनकापुर, पीडब्ल्यूडी सीडी-1, नगर पालिका गोंडा संजय कुमार मिश्र, नगरपालिका कर्नलगंज, जिला पंचायत राज अधिकारी, पीटीओ शैलेंद्र त्रिपाठी, महंत पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर खरगूपुर, दुःखहरण नाथ मंदिर गोंडा संबंधित थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें