*पत्रकारों के समक्ष चुनौतियां तो हैं किन्तु अवसर भी-रमापति शास्त्री**सभी के एक हुए बिना पत्रकारों का भला नहीं-दिलावर सिंह**सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश*
कर्नलगंज (गोण्डा)। 'निष्पक्ष पत्रकारिता करते समय पत्रकारों के समक्ष चुनौतियां तो बहुत है किन्तु इस क्षेत्र में आगे बढ़ने अवसर भी बहुत हैं और इन अवसरों का लाभ एक होकर के ही उठाया जा सकता है।' उक्त बातें पूर्व मन्त्री व भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान विधायक रमापति शास्त्री ने अपने सम्बोधन में कहीं। वे रविवार को नगर के एसएमआई मैरिज हाल में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ द्वारा आयोजित 'वर्तमान परिवेश में पत्रकारों की एकता का महत्व' विषय पर मुख्य अतिथि के रूप में पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने कहा कि एक हुए बिना पत्रकारों का भला नहीं होने वाला। पत्रकारों को अपने हितों के लिए एक होना पड़ेगा चाहे वह जिस किसी पत्रकार संगठन से जुड़े हो। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ इस दिशा में पूरे देश में क्रियाशील है और इसका परिणाम भी सामने दिखाई दे रहा है।
कार्यक्रम को संगठन के गोण्डा पर्यवेक्षक एवं गोरखपुर मण्डल अध्यक्ष डॉक्टर सतीश चन्द्र शुक्ला, देवरिया जिलाध्यक्ष श्यामानन्द पाण्डेय, अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार कोपेन्द्र सिंह आदि ने संगठन की नीतियों पर विस्तृत प्रकाश डाला। व्यापार मण्डल अध्यक्ष सरदार जिन्दर सिंह ने सभी पत्रकारों को एक जुट करने वाले अभियान में जुड़ने की अपील की
आयोजन में विनोद कुमार तिवारी, विशाल गांधी, विवेक कुमार त्रिपाठी, मोहम्मद रियाजुद्दीन, डॉक्टर हरि गोपाल, राजेन्द्र यादव, अमित श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, बनारसी मौर्य, नवीन गुप्ता, श्याम त्रिपाठी, राजेन्द्र, रमेश कुमार, अनमोल मिश्रा, राम शंकर शर्मा, वैभव गुप्ता, डॉक्टर अनूप तिवारी, सुधीर कुमार त्रिपाठी, मोहम्मद उमर उर्फ समीर, सोनी लाल निषाद, अशोक कुमार, आशीष तिवारी, गौरव यादव, रामनरेश तिवारी, आत्मा प्रसाद तिवारी, राम बहादुर, सतीश शुक्ला, डॉ सत्येंद्र सिंह सहित सैकड़ों पत्रकारों एवम बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। अन्त में संगठन के देवीपाटन देवीपाटन मण्डल व गोण्डा जिला प्रभारी एवं कार्यक्रम के आयोजन अविनाश श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया एवं आश्वासन दिया कि निकट भविष्य में इसी प्रकार के पत्रकार एकता के आयोजन किए जाएंगे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें