*गोंडा परीक्षाः तीन स्टेप की चेकिंग के बाद दी गई एंट्री, 5 दिन अधिकारी लगातार रहे अलर्ट 26/ परसेंट लोगों ने छोड़ी परीक्षा आखिरी दिन* *सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश*





सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश

गोंडा में कड़ी सुरक्षा में पुलिस भर्ती परीक्षा खत्म कराई गई।

गोंडा जिले में यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा
गोंडा जिले में कुल 76% परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 26% ने परीक्षा छोड़ दी। पहले पाली की परीक्षा में 5232 परीक्षार्थियों में से 3969 ने परीक्षा दी और 1262 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, द्वितीय पाली में भी 5233 परीक्षार्थियों में से 4082 ने परीक्षा दी और 1151 ने परीक्षा छोड़ दी।

सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के दिन संघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। बायोमेट्रिक मशीनों से बायोमेट्रिक जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति दी गई। जिला अधिकारी नेहा शर्मा और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने लगातार विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया,
 जिसमें लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, फखरुद्दीन अली अहमद इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, भैया राघव राम पांडेय इंटर कॉलेज और गांधी विद्या मंदिर शामिल हैं।
सीसीटीवी कंट्रोल रूम देखा गोंडा पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी कई बार औचक निरीक्षण किया। परीक्षा संपन्न होने के बाद सभी OMR शीट्स और कागजात गोंडा पुलिस लाइन के कोषागार में कड़ी सुरक्षा के बीच जमा कर दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार की मौजूदगी में कोषागार को सील कर दिया गया और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को पूरी रिपोर्ट भेजी गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*