*सीपीआईएम जिला कमेटी ने मांग की*- *उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की भाजपा सरकारें इस विभाजनकारी आदेश को वापस लें**दैनिक प्राइम वाँइस मंडल चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा*




दैनिक प्राइम वाँइस मंडल चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला कमेटी गोण्डा बलरामपुर ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में कहा है  उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड की भाजपा राज्य सरकारों के उस फैसले की कड़ी निंदा करता है, जिसमें कांवड़ यात्रा के पूरे रास्ते में पड़ने वाली सभी खान-पान की दूकानों को निर्देश दिया गया है कि अपने मालिकों के नाम प्रदर्शित करें। साफ है कि इसका मकसद सांप्रदायिक ध्रुवीकरण बढ़ाना और धार्मिक समुदायों के बीच तनाव को पालना -पोसना है। जिला सचिव कॉमरेड कौशलेंद्र पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति में यह भी कहा है कि यह कदम सरासर असंवैधानिक है और सभी नागरिकों के लिए बराबरी के बुनियादी सिद्धान्त की जड़ पर आघात करता है। जहां इसका फौरी मकसद सांप्रदायिक ध्रुवीकरण बढ़ाना है, 
भाजपा की सरकारों की ऐसी कार्यवाईयां जल्द ही जातिगत तनावों को बढ़ाने और जाति-आधारित सामाजिक उत्पीड़न को तीखा करने की ओर ले जा सकती हैं। यही वह दिशा है जिसमें भाजपा हमारे समाज को, मनुस्मृति के हिसाब से नए सिरे से ढालना चाहती है और हमारे संविधान को तथा उसमें दी गई सभी नागरिकों के लिए स्वतंत्रता, समानता, भाईचारे तथा न्याय की गारंटी को नकारना चाहती है।
एनडीए एलाइंस में भाजपा के सहयोगियों को फौरन यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसे विभाजनकारी तथा खतरनाक पैंतरों की इजाजत नहीं दी जाए और उन्हें उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड, दोनों की सरकारों पर इस आदेश को निरस्त करने के लिए दबाव डालना चाहिए।


सादर अभिवादन सहित 
कौशलेंद्र पांडेय 
जिला सचिव 
सीपीआईएम गोण्डा बलरामपुर 
9415772525
7518870368

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*