*बिजली इम्प्लाइज यूनियन के सुरेन्द्र सिह अध्यक्ष व विषम्भर सिंह महामत्री चुने गये**दैनिक प्राइम वाँइस मंडल खुशबू कनौजिया/सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*




दैनिक प्राइम वाँइस मंडल चीफ खुशबू कनौजिया /सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा

 जुलाई।उत्तर प्रदेष बिजली इम्प्लाइज यूनियन के दो दिवसीय सम्मेलन में सुरेन्द्र सिंह अध्यक्ष, विष्म्भर सिंह महामंत्री व  षिवषंकर कोषाध्यक्ष चुने गये।
ज्ञातव्य हो कि उत्तर प्रदेष बिजली इम्प्लाइज यूनियन का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन 20  व 21 जुलाई 2024 को लखनऊ में सम्पन्न हुआ।
सम्मेलन में पारित महासचिव की रिपोर्ट में विजली उद्योग की चर्चा करते हुये कहा गया है कि केन्द्र व राज्य सरकार लगातार बिजली के निजीकरण की नीति बना रही है। बिजली संषोधन बिल 2022 संसद के पास रखा हुआ है। बिजली के निजीकरण से आम उपभोक्ताओं- किसानों, मध्यम व्यापारियों, छोटे कारोबारियों आदि - के लिये बिजली मॅहगी होगी। निजी कम्पनियॉ मुनाफा कमायेगी। बिजली कर्मचारियों  की सुविधाओं में कटौती होगी। नये कर्मचारियों की भर्ती नहीं होगी। ज्यादातर को आउटसोर्सिग के माध्यम से रखा जायेगा। इन कर्मचारियों को बहुत ही कम वेतन दिया जायेगा। रिपोर्ट में सरकार की नीतियों के खिलाफ बिजली कर्मचारियों व बिजली उपभोक्ताओं की एकता के आधार पर संघर्ष तेज करने की रणनीति तय करने पर चर्चा हुइ्र।
सम्मेलन में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के स्थानान्तरण किये जाने के पावर कारपोरेषन के आदेष की निन्दा करते हुये इस ओदष को वापस लेने की मॉग की गई। प्रस्ताव में इस मुद्दे पर आन्दोलन करने का भी निर्णय लिया गया। प्रस्ताव में पावर कारपोरेषन द्वारा विभिन्न पदों पर नियुक्त कर्मचारियों से पहले से  सेवा ष्षर्तों में  तय कार्य ही कराये जाय। उनसे अन्य कार्य न लिये जाय। पावर कारपोरेषन द्वारा मृतक आश्रित को भविष्य में नौकरी न देने सम्बन्धी प्रस्ताव को वापस करने की मॉग की गई।

पावर कारपोरेषन द्वारा स्मार्टरीडर लगाये जाने के परिणाम स्वरूप यदि मीटिर रीडर व अन्य कर्मचारियों को हटाया गया तो प्रदेष व्यापी आन्दोलन किया जायेगा। सम्मेलन में रिपोर्ट महामंत्री विषम्भर सिंह ने रखा। रिपोर्ट पर बहस में 22 साथियों ने भाग लिया। रिपार्ट पर जबाब देने के बाद रिपोर्ट सर्व सम्मत से पास हुई।
सम्मेलन की अध्यक्षता दो सदस्यीय अध्यक्ष मण्डल ने किया जिसके भगवान मिश्रा व सुरेन्द्र सिंह सदस्य थे। सम्मेलन का उद्घाटन सीटू के महामंत्री प्रेम नाथ राय ने किया।
अन्त में केन्द्रीय समिति का चुनाव हुआ। जिसके अध्यक्ष सुरेन्द्र सिह  व महामंत्री विषम्भर सिंह चुने गये। ’’
( विषम्भर सिंह )
महामंत्री , उत्तर प्रदेष बिजली इम्प्लाइज यूनियन,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*