*बिना मान्यता के संचालित सात विद्यालयों के खिलाफ हलधरमऊ में एफआईआर दर्ज कराने के आदेश**सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*




सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश

गोंडा जिले के हलधरमऊ शिक्षा क्षेत्र में बिना मान्यता के संचालित सात विद्यालयों के प्रबंधकों के खिलाफ जल्द ही एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। आरोप है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) द्वारा बार-बार चेतावनी देने और बंद कराने के बावजूद, इन विद्यालयों का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है। इस विषय में बीईओ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को रिपोर्ट सौंपी है। बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने सभी संबंधित विद्यालय संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

किन किन विद्यालयों पर हुई कार्यवाही।
बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि खंड शिक्षाधिकारियों ने हलधरमऊ शिक्षाक्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थित विद्यालयों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। इन विद्यालयों में हुजूरपुर रोड दत्तनगर स्थित ब्राइड मैरीडियन एकेडमी, बसालतपुर तिवारी चौराहा स्थित एम्स स्कूल, मगराइच पुरवा पतिसा स्थित सोमनाथ शिक्षा निकेतन, सेलरी स्थित एमआई पब्लिक स्कूल, सेलहरी डीहा के लिटिल हार्ट पब्लिक स्कूल, चौरी के अपना विद्यालय और सेल्हरी चौराहा पांडेय पुरवा स्थित ग्रीन स्प्राउट पब्लिक स्कूल शामिल हैं। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि खंड शिक्षाधिकारी ने पहले इन बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद करा दिया था, लेकिन 10 से 15 दिन के भीतर ही दोबारा इन स्कूलों का संचालन शुरू हो गया। इस पर बीएसए ने संबंधित विद्यालय संचालकों के खिलाफ उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं और बीईओ से सात दिन के भीतर रिपोर्ट तलब की है।
विभागीय सूत्रों का कहना है कि जिले में बड़े पैमाने पर मानक विहीन विद्यालय बेखौफ संचालित किए जा रहे हैं, और खंड शिक्षाधिकारी उनकी गतिविधियों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। बीएसए की सख्ती के बाद, यह माना जा रहा है कि हलधरमऊ के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी खंड शिक्षाधिकारी सक्रिय हो सकते हैं और उचित कार्रवाई कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*