*गोंडा सवाल का जवाब नहीं दे पाया छात्र तो सहायक अध्यापक ने जमकर पीटा परिजनों ने काटा हंगामा**दैनिक प्राइम वाँइस मंडल चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा*

दैनिक प्राइम वाँइस मंडल चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा


छपिया गोंडा। सवाल का जवाब नहीं दे पाया कक्षा चार का छात्र तो सहायक अध्यापक ने छात्र की जमकर कर दी पिटाई। परिजनों ने पुलिस में की शिकायत, विद्यालय के गेट पर खड़ा होकर शिक्षक को हटाए जाने की उठाई मांग। छपिया के सगदरपुर निवासी राम जग पुत्र राम गीव ने छपिया पुलिस को दिए हुए तहरीर में बताया है कि उनका लड़का अभिषेक कक्षा 4 में प्राथमिक विद्यालय सगदरपुर में पढ़ता है कल दिनांक 26 जुलाई को लगभग 9 बजे की घटना बताते हुए सहायक अध्यापक गौरव सिंह ने मारा पीटा है लड़के के कान मुंह  व कनपटी में गंभीर चोटे आई है सूचना पाकर लड़के के पिता स्कूल पहुंचे उसे उठाकर घर ले लाए जिसका इलाज चल रहा है। बभनान चौकी इंचार्ज ने बताया कि तहरीर मिली है।खंड शिक्षा अधिकारी छपिया अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं सगदरपुर के ग्राम प्रधान रमेश मिश्रा ने बताया कि अध्यापक कम ही विद्यालय पर आते हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई सही ढंग से नहीं हो पा रही है ऐसे में बच्चे सवाल कहां से बताएं पाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*