*देवीपाटन मण्डल के पत्रकारों की संयुक्त बैठक गोण्डा के नवाबगंज में 21 को**दैनिक प्राइम वाँइस मंडल चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा*
दैनिक प्राइम वाँइस मंडल चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश
गोण्डा। प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया एवम सोशल मीडिया के देश भर के पत्रकारों की एकता के लिए प्रयासरत संगठन द्वारा देवीपाटन मण्डल के सभी पत्रकारों की संयुक्त बैठक आगामी 21 जुलाई दिन रविवार को दिन के 11बजे से3 गोण्डा के नबाबगंज स्थित काली कुण्ड मन्दिर के पास के विवेकानन्द पब्लिक स्कूल में होगी। उक्त आशय की जानकारी संगठन के मण्डल संयोजक व गोण्डा जिला प्रभारी अविनाश श्रीवास्तव ने देते हुए बताया कि इस बैठक में देवीपाटन मण्डल के समस्त जनपदों के पत्रकार एकता के सिद्धांत को मानने वाले समस्त पत्रकारों का स्वागत है।
उन्होंने आगे बताया अगली बैठक में अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण ट्रस्ट द्वारा संचालित भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ का जिला स्तरीय गठन किया जाएगा। मण्ड़ल के प्रत्येक जिले के गठन के पश्चात मण्डल की कार्य समिति गठित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में किसी भी पत्रकार संगठन के प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया व सोशल मीडिया के पत्रकार भाग ले सकते हैं। उन्होंने पत्रकार एकता के लिए इसमें सभी से भाग लेने की अपील की है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें