*एकता की अलख जगा रहा भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति-अविनाश श्रीवास्तव* *योग दिवस के बांटे गए प्रमाण पत्र * *सुरेश कुमार कनौजिया वरिष्ठ पत्रकार बने मुख्य संरक्षक**दैनिक प्राइम वाँइस सहप्रभारी उत्तर प्रदेश सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*

दैनिक प्राइम वाँइस सहप्रभारी उत्तर प्रदेश सुरेश कुमार कनौजिया /मंड़लं चीफ खुशबू कनौजिया गोंडा

गोण्डा। 'देश भर में फैले प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के लाखों पत्रकारों में जागरुकता पैदा कर  एकता की अलख जगा रहा है भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ।' उक्त बातें अपने  संगठन के जिला प्रभारी अविनाश श्रीवास्तव ने अपने सम्बोधन में कहीं। वे गोण्डा के ज्योति बिद्या मंदिर  छावनी सरकार  हॉल में संगठन की महत्वपूर्ण बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संगठन के प्रति समर्पित सभी सदस्यों का दो लाख का निःशुल्क बीमा किया जा रहा है जिससे कोई आपदा विपदा आने पर पत्रकार के परिजनों को आर्थिक सहयोग मिल सके।
       इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि  स्थापना काल से ही संगठन पत्रकारों के हितों के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित करता आया है। आज का कार्यक्रम इसी की एक कड़ी है। हम आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम करते रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजक संगठन के नवनियुक्त संरक्षक  सुरेश कुमार कनौजिया  ने कहा कि मैं इस संगठन में नया-नया हूं किन्तु पत्रकार हितों के लिए संगठन के साथ मिलकर जितना सम्भव होगा मैं सहयोग करूंगा। इस अवसर पर विश्व योग दिवस पर प्रतिभाग किये प्रतिभागियों को सम्मान पत्र वितरित किए गए। आयोजन में सुरेश कुमार  कनोजिया को संरक्षक घोषित किया गया। बैठक में राम विहारी मिश्रा,मोहम्मद उमर उर्फ समीर,  स्वत्रंत कुमार सोनी, इन्द्र पाल पान्डेय, अमर नाथ  तिवारी, खुशी राजकौर, मोहम्मद हुसैन आदि पत्रकारों ने अपने अपने अमूल्य विचार रखे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*