*पत्रकारों की जिलास्तरीय बैठक में पत्रकार हितों हेतु लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय**दैनिक प्राइम वाँइस सहप्रभारी उत्तर प्रदेश सुरेश कुमार कनौजिया/मंड़लं चीफ खुशबू कनौजिया गोण्डा*
दैनिक प्राइम वाँइस सहप्रभारी उत्तर प्रदेश सुरेश कुमार कनौजिया/मंड़लं चीफ खुशबू कनौजिया गोण्डा
गोण्डा। अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण ट्रस्ट द्वारा संचालित भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की जिला स्तरीय बैठक संगठन के जिला प्रभारी अविनाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई, जिसमें संगठन से जुड़े पत्रकारों के हितों के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में अपने सम्बोधन में जिला प्रभारी अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि 'वर्तमान समय में कोई भी जनप्रतिनिधि पत्रकारों के हितों की बात नहीं कर रहा है। यह अत्यन्त ही दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे में प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के सभी पत्रकारों को संगठित होने की आवश्यकता है। किसी पत्रकार उत्पीड़न होता है तो प्रभावी कार्रवाई नहीं होती है। इसके पीछे पत्रकारों में आपकी एकता और प्रभावशाली संगठन का अभाव है जिसे दूर करना संगठन की प्राथमिकता है।
बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार जनपद की प्रत्येक तहसीलों में संगठन का विस्तार करने, नियमित बैठकें करने, संकट के समय पत्रकारों की आपात मदद करने, प्रति माह संगठन की बैठक करने आदि के महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिला उपाध्यक्ष , प्रदेश प्रवक्ता मानवाधिकार परिवार मोहम्मद उमर उर्फ समीर ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारों की एकता कठिन तो है लेकिन असम्भव नहीं। हम सभी पत्रकारों को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रहे हैं और हम इसमें अवश्य सफल होंगे। इस अवसर पर सदर तहसील अध्यक्ष इन्द्रपाल पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन ने मात्र 3 महीने में पत्रकारों के हितों के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं जो अपने आप में एक कीर्तिमान है। अमर नाथ शास्त्री ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है इसलिए हम सभी पत्रकारों को संगठित होने की आवश्यकता है। राहुल बर्मा, दीपक पाण्डेय अभय जीत मिश्रा आदि ने भी अपने अपने अमूल्य विचार रखे। एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित कर संगठन के निष्क्रिय सदस्यों एवं पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें