*डीआईजी ने 70 पुलिस कर्मियों पर की बड़ी कार्रवाई**दैनिक प्राइम वाँइस सहप्रभारी उत्तर प्रदेश सुरेश कुमार कनौजिया गोण्डा*
दैनिक प्राइम वाँइस सहप्रभारी उत्तर प्रदेश सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा
पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर ने 70 पुलिस कर्मियों पर की बड़ी कार्रवाई की है। जिससे चारो जिले के पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा है। डीआईजी कार्यालय से ली गई जानकारी में सामने आया है कि जनपद गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज में पासपोर्ट सत्यापन में चारो जिले में तैनात 70 पुलिस कर्मियों ने मनमानी करते हुए धन उगाही की है। जिसे गंभीरता से लेते हुए डीआईजी ने 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करके 7 को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं 21 को लघु दंड देने के बाद वेरिफिकेशन के लिए आवेदक के घर न जाने वाले 17 पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी है। आवेदक को परेशान करने वाले 20 पुलिसकर्मियों का पटल परिवर्तन कर दिया गया है। इसी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक की भी प्रारंभिक जांच चल रही है। डीआईजी आनंद कुलकर्णी ने बताया की पासपोर्ट का आवेदन करने वालों से मिले फीडबैक के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
आवेदकों से लिए गए फीडबैक पर हुई कार्रवाई
जनपद गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज जिले में हर महीने 12 से 15 हजार लोग पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। थाना स्तर पर होने वाले सत्यापन में पुलिस कर्मियों द्वारा आवेदकों से रुपए तो नहीं लिए जा रहे हैं या फिर उन्हें परेशान तो नही किया जा रहा है। इसका फीडबैक प्रतिदिन कार्यालय से लिया जा रहा है।
डीआईजी को फीडबैक सेल प्रतिदिन दे रहा है रिपोर्ट
डीआईजी के निर्देश पर गठित फीडबैक सेल रोजाना आवेदकों से फीडबैक लेकर कार्यालय में प्रस्तुत कर रहा है। बीते चार महीने में आवेदकों से फोन पर हुई बातचीत में गोरखपुर रेंज के थानों पर तैनात 70 पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली खराब पाई गई। इसमें कई लोग सत्यापन के लिए रुपए मांग रहे थे।वहीं, कुछ पुलिसकर्मी आवेदक को बेवजह परेशान कर रहे थे। मामले की जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर कार्रवाई की गई है। जिससे पुलिस महकमें में हड़कंप मचा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें