*आउटसोर्स बिजलीकर्मियों के मामले में श्रम विभाग सख्त**दैनिक प्राइम वाँइस प्रभारी उत्तर प्रदेश सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*
दैनिक प्राइम वाँइस प्रभारी उत्तर प्रदेश सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा
लखनऊ । लेसा में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे है कर्मचारियों का नियम विरुद्ध 26 दिन की जगह 30 दिन ड्यूटी कराये जाने व आठ घंटे के बजाय 12 घंटे कार्य कराये जाने का मामला श्रम विभाग के समक्ष पहुंचने पर उपश्रमायुक्त ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कदम उठाते हुए लेसा के अधीक्षण अभियंता चतुर्थ व अधिशासी अभियंता मलिहाबाद व मेसर्स वर्ल्ड क्लास सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड को 16 अप्रैल को चारबाग स्थित
उपश्रमायुक्त कार्यालय में तलब किया है। लेसा सिस गोमती के चतुर्थ सर्किल के मलिहाबाद डिवीजन कार्यालय में तैनात आउटसोर्सिंग पर कार्यरत 33 बिजली कर्मचारियों ने उपश्रमायुक्त कार्यालय में वाद दाखिल कर 33 आउटसोर्स कर्मियों के नियम
*निस्तारण के लिए तलब किया है*
आउटसोर्सिंग नियम विरुद्ध 30 दिन आठ के कर्मियों का 26 के बजाए ड्यूटी कराने व बजाय 12 घंटे कार्य कराने का मामला लेसा के अधीक्षण व अधिशासी अभियंता उपश्रमायुक्त कार्यालय में 16 को तलब
विरुद्ध मनमाने तरीके से स्थानान्तरण करने, गलत आरोप लगाकर कार्य से हटाने, ईएसआई का लाभ न देने विकलांग कर्मचारियों को क्षतिपूर्ति न देने, सुरक्षा उपकरण दिये बैगर दबाव बनाकर कार्य कराने तथा सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का उल्लघंन करने तथा आउटसोर्स कर्मचारियों को 26 दिन के स्थान पर 30 दिन ड्यूटी लिये जाने व आठ घंटे के स्थान पर 12 घंटे कार्य कराये जाने का आरोप लगाते हुए उप्र पावर कारपोरेशन निविदा/ संविदा कर्मचारी संघ द्वारा उपश्रमायुक्त कार्यालय में वाद दाखिल किया था। मामला गंभीर देखते हुए अपरश्रमायुक्त ने 16 अप्रैल को लेसा के अधीक्षण अभियंता चतुर्थ व अधिशासी अभियंता मलिहाबाद के उपश्रमायुक्त कार्यालय में समस्याओं के निस्तारण के लिए लिएं तलब किया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें