*1 मई 2024 अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर काम के 8 घंटे और 8 घंटे काम के न्यूनतम वेतनमान के संघर्ष को तेज करने का होगा संकल्प* *1 मई 2024 को अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस एवं शिकागो में शहीद मज़दूरों की श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी **दैनिक प्राइम वाँइस प्रभारी उत्तर प्रदेश सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*






दैनिक प्राइम वाँइस प्रभारी उत्तर प्रदेश सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा

 ट्रेड यूनियनों की आयोजन समिति देवीपाटन मण्डल गोण्डा द्वारा आयोजित किया जाएगा जिसमें संगठित और असंगठित मजदूरों के काम के घंटे आठ और न्युनतम वेतन तथा पुरानी पेंशन योजना को लागू कराने के लिए व्यापक संघर्ष हेतु संकल्प लिया जायेगा। ये बात अपने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सीटू प्रदेश उपाध्यक्ष कॉमरेड कौशलेंद्र पांडेय ने कहा। कॉमरेड कौशलेंद्र ने ये भी कहा कि दिनांक  1 मई 2024  दिन बुधवार समय  10.30 बजे प्रातः से स्थान  उपश्रमायुक्त कार्यालय देवीपाटन मण्डल मुख्यालय   कचेहरी रोड गोण्डा में आयोजित किया जाएगा। सभा को राज्य कर्मचारी महासंघ के नेता एवं एटक के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष कॉमरेड सत्य नारायण तिवारी मुख्य वक्ता होंगे।सभा को सफल बनाने के लिए एआईटीयूसी एवं सीआईटीयू के सभी पदाधिकारियों एवं संबद्ध संगठनो के सदस्यों को जिसमें कॉमरेड राम कृपाल यादव, सुरेश कनौजिया, दिलीप शुक्ला, मीनाक्षी खरे, ईश्वर शरण शुक्ला, पवन कुमार, रानी देवी पाल, संतोष शुक्ला, विनीत तिवारी आनन्द सिंह , हरिओम, आदि को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*