*गोंडा विद्युत विभाग के अजब कारनामें, बिना कार्य कराये ही भुगतान का मामला आया सामने**सह प्रभारी उत्तर प्रदेश सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*






सह प्रभारी उत्तर प्रदेश सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा

प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है, मगर विद्युत विभाग के जिम्मेदारों की मिलीभगत से बिना कार्य कराये ही बिल बाउचर पास करके सरकारी धन का बंदर बांट किया जा रहा है। मामला विद्युत उपकेंद्र कर्नलगंज से जुडा है। बीते 20 जनवरी 2023 को अधिशाषी अभियंता विद्युत् वितरण खंड -तृतीय कर्नलगंज द्वारा अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल गोंडा को पत्र प्रेषित किया गया था। जिसमें विजनेश प्लान वर्ष 2023-24 के तहत परसपुर फीडर पर स्वीकृत डयनियागंज से बाबागंज डबल पोल व बबुरास से पाठक पुरवा शीशामऊ तक जर्जर कंडेक्टर, क्रास आर्म बदलने एवं खराब लाइन रिपेरिंग, मेंटेनस का कार्य शामिल था। जिस पर अधीक्षण अभियंता व मुख्य अभियंता वितरण द्वारा सामग्री, कार्टेज, टी. एन्ड पी. सरचार्ज, लेबर चार्ज आदि के लिए 261689 रुपये की स्वीकृति दे दी गई। भंडार खंड पर सामग्री के लिए मांग पत्र भी प्रेषित किया गया। यही नहीं कागजों में कार्य भी कराया जा चुका है। मगर स्वीकृत विद्युत लाइन में अभी तक कोई कार्य नही कराया गया है। इस तरह बिना कार्य कराये ही सरकारी धन का दुरूपयोग किया जा रहा है।
*क्या कहते हैं प्रधान, बीडीसी व ग्रामीण*

ग्राम प्रधान शीशामऊ वृहस्पति कुमार दुबे, क्षेत्र पंचायत सचिव रामजी तिवारी पुष्पेंदर शुक्ल, ज्ञानचंद दुबे ने बताया की डेढ़ वर्ष से अधिक समय पूर्व पोल व तार टूटने की वजह से बबुरास गांव व गोकुल पुरवा के बीच नया पोल स्थापित करते हुए करीब 300 मीटर तार लगाया गया था। उसके बाद से अब तक विद्युत लाइन में कोई कार्य नहीं कराया गया है। प्रधान व बीडीसी ने बताया की जर्जर तार टूटने की वजह से गोकुल पुरवा व पाठक पुरवा के बीच अशोक कुमार तिवारी की तीन व राम चरित्र की एक भैंस राम कृपाल शुक्ला की एक गाय मौत की नींद सो चुकी है। ग्राम करुआ निवासी शेष कुमार पांडेय व राहुल पांडेय ने बताया की डयनियागंज से बाबागंज के बीच विद्युत लाइन मे कोई कार्य नहीं कराया गया है। तार टूटने पर उसे केवल जोड़कर पुनः सप्लाई देने का कार्य हुआ है।

*क्या कहते हैं जिम्मेदार*

अवर अभियंता पवन कुमार ने बताया की कुछ कार्य कराया गया है। शेष बचा हुआ कार्य भी कराया जायेगा। एसडीओ नृसिंह नरायन भारती ने बताया की भुगतान के संबंध में अधिशाषी अभियंता बता पाएंगे। वैसे इस कार्य पर अभी भुगतान नहीं हुआ है। हो सकता है ठेकेदार को सामान न मिल पाया हो।अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार मे बताया कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। जांच कराने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*