*गाजीपुर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकारिणी सदस्य का आकस्मिक निधन**ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंड़ल गोंडा*
ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंड़ल गोंडा
08 फरवरी, 2024, गाजीपुर
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला _ गाजीपुर जिला कार्यकारिणी सदस्य, उ. प़. खेत मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष, यूनियन के प़ान्तीय उपाध्यक्ष व भारद्वाज भवन ट़स्टी बोर्ड के सदस्य का. श्यामा प्रसाद राजभर का ०8 फरवरी सायंकाल 8 बजे आकस्मिक निधन हो गया। का. श्यामा प्रसाद राजभर आज के 70 वर्ष पहले इन्टर मीडिएट तक की शिक्षा प़ाप्त की थी, अपनी युवावस्था में ही पार्टी के सदस्य बन गये थे, तब से लेकर अपनी मृत्यु के आखिरी सांस तक पार्टी में रहकर बड़ी इमानदारी व कर्मठता के साथ समाज की सेवा में लगे रहे, अनथक पार्टी व यूनियन की सेवा करते रहे। यूनियन के तो वह जिला से लेकर प़देश तक एक स्तम्भ थे उनके निधन से पार्टी व विशेषकर यूनियन की भारी क्षति हुई है, जिसकी पूर्ति असम्भव है, का. श्यामा प़साद राजभर नीले आकाश के चमकते हुए सितारे थे जो कभी बुझ नहीं सकता। यूनियन हमेशा उनकी इमानदारी, कर्मठता, संघर्षशील ब्यक्तित्व से प़ेरणा लेती रहेगी। मैं उनके निधन से बहुत ज्यादा मर्माहत हूँ, मैं उनके निधन पर भारतीय खेत मजदूर यूनियन की राष्ट्रीय परिषद व उ. प़ खेत मजदूर यूनियन की तरफ से अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और उनके शोकाकुल परिवार के प़ति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।
फूलचन्द यादव
महासचिव
उ. प़. खेत मजदूर यूनियन
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें