*कृषि मंडी भवन गोमती नगर उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण श्रमिक यूनियनो व फडरेशन ने सौपा ज्ञापन**ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*








ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया देवीपाटन मंड़ल उत्तर प्रदेश

लखनऊ 28 फरवरी 2024
अखिल भारतीय भवन एवं अन्य मजदूर फेडरेशन संबंध एटक उत्तर प्रदेश इकाई के बैनर के तले उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण बोर्ड लखनऊ के राज्य कार्यालय पर राष्ट्रीय आह्वान पर एकदिवसीय शांतिपूर्ण धरना आयोजित किया गया बोर्ड कार्यालय के सामने इस अवसर पर एक सभा का आयोजन किया गया । सभा के अध्यक्षता उत्तर प्रदेश फेडरेशन के अध्यक्ष हेमंत नंदन ओझा ने किया इस अवसर पर आयोजित सभा को एक तक उत्तर प्रदेश के मंत्री महेंद्र राय निर्माण मजदूर फेडरेशन उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष धर्मजीत सिंह प्रदेश महामंत्री बालेंद्र सिंह बिजली मजदूरों के नेता के एस रावत राज्य कार्यकारिणी के सदस्य शीतला प्रसाद विश्वकर्मा जनपद प्रतापगढ़ से रामसूरत प्रदेश उपाध्यक्ष धनंजय चौबे प्रदेश मंत्री हनुमान प्रसाद राघवेंद्र मिश्र एटक लखनऊ के नेता रामेश्वर यादव प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार आदि ने संबोधित किया। श्रमिक नेताओं ने इस अवसर पर कहा कि बी ओ सी कल्याण कोर्स की धनराशि का अन्य किसी योजनाओं में डायवर्सन न किया जाए देशभर में कल्याण योजनाओं में समानता ले आई जाए, जो निर्माण श्रमिक 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं या जो अपनी पेंशन का इंतजार कर रहे हैं सभी को न्यूनतम 6000 पेंशन दिया जाना सुनिश्चित किया जाए, कल्याण योजनाओं में निर्माण स्थलों में एवं बोर्ड के सभी स्तर के कार्यालय में लैंगिक अनुपात व सामान्य बनाया जाए, सभी कार्यालय में जो श्रमिक सहायता चाहते हैं उन्हें हेल्प  दी जाए, देश के सभी बोर्ड में अखिल भारतीय संनिर्माण मजदूर फेडरेशन का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए ताकि नीतियों की देखरेख व समन्वय सुनिश्चित हो सके, निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए बोर्ड के सभी स्तर के कार्यालय में अधिकारियों कर्मचारियों की दक्षता में वृद्धि की जाए, उपकार को एक प्रतिशत से बढ़कर दो प्रतिशत किया जाए, भवन एवं अन्य संनिर्माण अधिनियम 1996 में संशोधन करते हुए इसे आधुनिक संवेदनशील व निर्माण श्रमिकों के द्वारा सामना की जाने वाली उभरती जरूरत और चुनौतियों के अनुसार बनाया जाए, श्रम संहिता में श्रम संहिता अधिनियम 1996 सम्मिलित न किया जाए और श्रम संहिता को ही पूरी तरह से निरस्त किया जाए। उत्तर प्रदेश में 2020 से अब तक हुए आवेदन जो लंबित या निरस्त किए गए हैं और पात्र हैं उन सभी को योजनाओं का लाभ दिया जाए, राशन कार्ड की अनिवार्यता को योजनाओं का लाभ देने में समाप्त किया जाए आदि मुद्दों पर बोलते हुए धरना स्थल पर सभा को संबोधित किया। बॉस बोर्ड कार्यालय जो किसान मंडी परिषद भवन के दूसरे तल पर है वहां पर सभी आंदोलनकारी को जाने नहीं दिया गया था इसलिए आदेश साथी बोर्ड कार्यालय के सामने धरने पर थे और आधे साथी गेट बंद कर वहां प्रदर्शन कर रहे थे बोर्ड से मांग की गई की या तो सभी प्रदर्शन मैं शामिल कर्मियों को बोर्ड कार्यालय के समक्ष आने की अनुमति प्रदान की जाए अथवा बोर्ड के अधिकारी नीचे गेट के पास चलकर ज्ञापन ले।  बोर्ड की सचिव गजल भारद्वाज आईएएस से इस बीच फेडरेशन के अध्यक्ष हेमंत नंदन ओझा महामंत्री बलेंद्र सिंह ने मुलाकात की और ज्ञापन प्रदर्शन के संबंध में बातचीत की उन्होंने अपने प्रतिनिधि बोर्ड के अपर सचिव मोहम्मद शमीम को ज्ञापन के लिए अपने प्रतिनिधि के रूप में निर्देशित किया किसान मंडी समिति के गेट नंबर 3 पर प्रदर्शन कार्यों से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित केंद्रीय समस्या एवं राज्य स्तरीय समस्याओं का ज्ञापन प्राप्त किया। अंत में फेडरेशन के अध्यक्ष हेमंत नंदन ओझा एवं महामंत्री बालेंद्र सिंह ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए सभी मजदूर नेताओं और नेत्रियों को धन्यवाद दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*