*गोंडा केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आवाहन पर स्कीम वर्कर सामान्य समिति सीटू ने उपश्रमायुक्त को सौंपा ज्ञापन**ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*







*ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा

गोंडा केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आवाहन पर 16 फरवरी 2024 को स्कीम वर्कर सामान्य समिति सीटू द्वारा गांधी प्रतिमा के समक्ष पदाधिकारी ने उपवास कर आयोजित देश में हड़ताल का समर्थन किया जिसमें जनपद के आंगनवाड़ी आशा आशा संगिनी रसोईया तथा समूह की बहनों ने हिस्सा लिया स्कीम वर्कर की मंडल अध्यक्ष रानी देवी पाल और आशा कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष संतोषी देवी ने अध्यक्षता किया संचालन मीनाक्षी खरे द्वारा किया गया हड़ताल को संबोधित करते हुए आंगनबाड़ी संगठन के नेता कुसुम तिवारी ने कहा की वर्तमान सरकार संविदा में काम कर रही का आंगनवाड़ी आशा रसोईया को न्यूनतम वेतन 26000 दे कार्य कटरी सहायिकाओं की सेवा निवृत पर से सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ग्रेच्युटी का तत्काल भुगतान करें नहीं तो सरकार को आने वाले चुनाव में खामियाजा भुगत में पड़ेंगे अब आर पार की लड़ाई होगी यूनियन की महामंत्री नीलम श्रीवास्तव ने इस बार लोकसभा चुनाव में सभी को अपने अधिकारों के प्रति सजा करते हुए संघर्ष के लिए 8 मार्च को तैयार रहने के लिए कहा उपवास पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते ट्रेड यूनियन नेता दिलीप शुक्ला ने कहा की सरकार तरह-तरह के वादे करके इन कर्मचारियों से वोट ले लेती है उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है इस बार सरकार को निश्चित रूप से असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी मजदूर और किसने की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए हड़ताल को समर्थन देते हुए कांग्रेस कमेटी गोंडा के जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने कहा की सरकार कम मजदूरी देकर देश की आधी आबादी को रोजगार देने का जो वादा किया है उसमें भी पूंजी पतियों की हिस्सेदारी है यह ज्यादा दिन तक नहीं चलेगा सरकार को न्यूनतम वेतन 26000 सभी को देना पड़ेगा उपवास में प्रमुख रूप से गिरिजापति मौर्य खैरुन्निसा कविता सिंह ममता तिवारी प्रीति मिश्रा पुष्पा सुशीला देवी राजकुमारी रेनू शर्मा रामवती पटेल पूनम हंस अरोड़ा हंस पूजा देवी गायत्री मिश्रा कोकिला देवी आदि उपस्थित रही ज्ञापन पांच सूत्रीय प्रधानमंत्री भारत सरकार को भेजा गया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*