*उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारे पर वाम दलों ने दिखाए तल्ख तेवर**ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंड़ल गोंडा उत्तर प्रदेश*
ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंड़ल गोंडा उत्तर प्रदेश
लखनऊ, इंडिया अलायंस के तहत कांग्रेस और सपा
ने अपना गठबंधन कर लिया है, लेकिन उनके सहयोगी वामपंथी दल नाराज हैं। उन्होंने उपेक्षित होने का आरोप लगाया है। चामपंची दलों ने यूपी में इंडिया गठबंधन के अलोकतांत्रिक संचालन और घटक दलों द्वारा उनके दलों की उपेक्षा पर हैरानी जताई है।
वामपंथी दलों के नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन में शामिल बड़े दलों सपा और कांग्रेस द्वारा प्रदेश में भाजपा को पराजित करने के लिए जिस गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ काम करना चाहिए, वह नहीं किया जा रहा है। जबकि, यूपी में वामपंथी दल सीपीआईएम, सीपीआई, सीपीआई माले, फारवर्ड ब्लॉक और लोकतांत्रिक जनता दल सांप्रदायिकता और भाजपा सरकार को जन और जनतंत्र विरोधी नीतियों
वामपंथी दलों ने यूपी में इंडिया गठबंधन के अलोकतांत्रिक संचालन और घटक दलों द्वारा उनके दलों की उपेक्षा पर हैरानी जताई
के खिलाफ लगातार सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ, गिरीश कहते हैं कि इंडिया गठबंधन के कुछ घटक दलों द्वारा लोकसभा की सीटों की एकतरफा तरीके से घोषणा की जा रही है। गठबंधन में शामिल वामपंथी दलों से इन दलों द्वारा कोई राय- मशवरा नहीं किया जा रहा है। यह रवैया इन दलों की भाजपा के खिलाफ प्रतिबद्धता की कमी को दिखाता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें