*एक विशेष बैठक की सूचना साथियों सादर जय भीम**ब्यूरो चीफ मंंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो चीफ मंंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
अवगत कराया जाता है कि दिनांक :07.01.2024, दिन रविवार को समय 11.00 बजे पूर्वाह्न से चौधरी चरण सिंह फील्ड हास्टल (डाक बंगला ) सिंचाई विभाग गोण्डा में एक आम बैठक आहूत की गई है। बैठक में वर्ष 2023 में बाबा साहब डॉo भीमराव अम्बेडकर जयन्ती समारोह की समीक्षा की जाएगी तथा वितरित रसीदों का संग्रह किया जाएगा। इसके अलावा समिति के पुनर्गठन एवं अन्य विषयों पर बिचार किया जाएगा। समिति के सभी सम्मानित पदाधिकारियों,सदस्यों से अनुरोध है कि ससमय बैठक में शामिल होकर बैठक को सफल बनाने का कष्ट करें। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता, वरिष्ठ समाजसेवी, अधिकारी, कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों, सदस्यों की उपस्थिति अपेक्षित है। कृपया सभी साथी एक दूसरे को सूचित करते हुए ससमय बैठक में शामिल होने का कष्ट करें।
जयराम सुमन,
अध्यक्ष
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें