*आजमगढ़ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कार्यालय पर गणतंत्र दिवस मनाने के बाद जिला काउंसिल की एक आवश्यक बैठा के हुई**ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंड़ल गोंडा उत्तर प्रदेश*
ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंड़ल गोंडा उत्तर प्रदेश
आज़मगढ़।शुक्रवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कार्यालय पर गणतंत्र दिवस मनाने के बाद जिला कौंसिल की एक दिवसीय बैठक रामाज्ञा यादव की अध्यक्षता में हुई।दिनभर चली पार्टी की बैठक में भाकपा उप्र राज्य सचिव का.अरविंद राज स्वरूप विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जिला कौंसिल को संबोधित करते हुये राज्य सचिव अरविंद राज स्वरूप ने कहा कि बीजेपी सरकार सरकारी सेक्टर को निजी हाथों को धड़ल्ले से बेच रही है।संविधान के विपरीत सरकार अपने उत्तरदायित्व से इतर धार्मिक क्रियाकलापों में ज्यादा व्यस्त है।उन्होंने की मोदी सरकार जातीय जनगणना कराने से कतरा रही है।इस सरकार की आर्थिक नीतियों के चलते मजदूर,किसान,छात्र,
नौजवान सभी त्रस्त हैं।सबका साथ और सबका विकास का नारा आमजन की जेब को ढीला कर रहा और धन्नासेठों को मालामाल कर रहा है।
भाकपा आज़मगढ़ के जिला सचिव का.जितेंद्र हरि पांडेय ने सांगठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुये कहा कि भाजपा उप्र और भारत सरकार की जनविरोधी नीतियों का भाकपा और दूसरे वामपंथी दल आगामी समय मे पूरे जनपद में बड़ा आंदोलन करेंगे।
शुक्रवार को बैठक 12 बजे दिन से शाम तक चली।बैठक में उप्र किसान सभा अध्यक्ष इम्तेयाज़ बेग,हामिद अली,हरिगेन राम,मंगलदेव यादव,मास्टर बशीर,रामनेत यादव,अब्दुल्लाह,दिनेश पांडेय,गंगादीन,अशोक राय आदि ने जिला सचिव की रिपोर्ट पर बहस में हिस्सा लिया।बैठक में यह भी तय किया गया कि पार्टी जिला कमेटी की बैठक 25 फरवरी को होगी।जिसमें पार्टी संगठन को चुस्तदुरुस्त करते हुये बड़े आंदोलन की रूपरेखा तय की जायेगी।बैठक में जिले के सभी ब्लाकों के लोगों ने हिस्सा लिया।
भवदीय
जितेंद्र हरि पांडेय
जिला सचिव
भाकपा आज़मगढ़
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें