*लेनिन के मृत्यु शताब्दी वर्ष पर सेमिनार* *में* *"और कितने लेनिन ? संशय और समाधान"**ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*





ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

गोंडा 21 जनवरी, वामपंथी दलों की समन्वय समिति गोण्डा द्वारा सर्वहारा समाजवादी क्रांति के महानायक कॉमरेड वी आई लेनिन के मृत्यु शताब्दी वर्ष पर सेमिनार जिसका विषय " और कितने लेनिन? संशय और समाधान " पर आयोजित किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता कॉमरेड राजेंद्र श्रीवास्तव ने किया तथा संचालन कॉमरेड ईश्वर शरण शुक्ला ने किया। सेमिनार में सीपीआईएम के जिला मंत्री कॉमरेड कौशलेंद्र पांडेय ने कहा की पूरे विश्व में लाखों करोड़ों लेनिन काम कर रहे हैं जो किसी भी शोषण व्यवस्था के खिलाफ जिसमें मुख्यताः जाति धर्म भाषा संप्रदाय शामिल है के लिए अपनी आवाज किसी न किसी रूप में बुलन्द कर रहे हैं वो सब लेनिन के प्रतिरूपक हैं। कॉमरेड रघुनाथ ने कहा कि मार्क्सवाद के सिद्धांत को धरातल पर उतारने वाले विश्व के सर्वहारा समाजवादी क्रांति के महानायक रूप में स्थापित हैं। कॉमरेड सत्यनारायण तिवारी ने कहा कि मार्क्सवाद पर आधारित शासन व्यवस्था ही इस देश के तमाम शोषित वंचित समाज के लोगों को शोषण से बचा सकता है।
कॉमरेड कृष्णकांत ने कहा कि हम सब को लेनिन के सिद्धांतों को अपने सभी साथियों और आम जनता के बीच ले जाने की जरूरत है। कॉमरेड दीनानाथ ने कहा कि मार्क्सवाद और लेनिनवाद को आज ज्यादा पढ़ने और प्रसार करने की जरूरत है। सेमीनार में अमित शुक्ला, विनीत तिवारी, माता प्रसाद यादव, कृष्ण कुमार, रोबी गांगुली, रविन्द्र सिंह, सुरेश कुमार कनौजिया, आनन्द त्रिपाठी आदि शामिल रहे।



सादर अभिवादन सहित

कौशलेंद्र पांडेय
जिला सचिव
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)
जिला कमेटी गोण्डा बलरामपुर
9415772525
7518870368

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*