*गोंडा जाने वाले वाहनो को जरवल कैसरगंज के रास्ते पर किया डाइवर्ट,जरवलरोड इंस्पेक्टर ने खुद संभाली कमान**ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*





ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
 
बहराइच। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम नजदीक आने के साथ ही पुलिस प्रशासन की तैयारी भी तेज हो गई है। जरवलरोड थानाक्षेत्र में लखनऊ बहराइच हाइवे पर ओवर ब्रिज और जरवलरोड चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
लखनऊ से गोंडा की तरफ जाने वाले वाहनों को जरवल, कैसरगंज होते हुए कर्नलगंज की तरफ मोडकर आगे का रास्ता तय करने को कहा जा रहा है। कर्नलगंज, गोंडा,भंभुआ और बालपुर जाने वाले लोगों को जरवल, कैसरगंज होते हुए कर्नलगंज के लिए भेजा जा रहा है।

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राव ने बताया कि किसी भी वाहनों को गोंडा करनैलगंज की तरफ जाने की इजाजत नहीं है।गोण्डा जाने वाले सभी वाहनों को जरवल ,कैसरगंज की तरह मोड़कर गोंडा भेजा जा रहा है। किसी को भी आगे जाने की इजाजत नही है। उन्होंने लोगों से अपील की बेवजह लोग अपने घरों से ना निकले।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*