*इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर लिखा पत्र**इटियाथोक गोण्डारेलवे स्टेशन इटियाथोक सलाहकार**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/शिव कुमार कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

समिति के सदस्य व भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यब्रत ओझा के द्वारा इंटरसिटी ट्रेन के ठहराव व अन्य मांगों को लेकर तीन सूत्रीय मांगपत्र पीएम, रेलमंत्री व सांसद, विधायक आदि को भेजकर समस्या के निराकरण की मांग उठाई है। मंडल अध्यक्ष ने अपने निज आवास पर शुक्रवार को किए गए पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि उन्हें विभाग द्वारा स्थानीय रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति का सदस्य पूर्व मे बनाया गया है। विगत कई वर्षों से रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी ठहराव व पूर्व में बंद किए गए समपार फाटक पर अंड़रपास निर्माण की मांग क्षेत्रीय लोगों के द्वारा की जा रही है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उक्त मुद्दे समेत जगन्नाथीपुर गाँव मे अंड़रपास के निर्माण को लेकर मेरे द्वारा पीएम, रेलमंत्री, डीआरएम, सांसद गोण्डा, भाजपा जिलाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक को तीन सूत्रीय मांगपत्र देकर जनहित में समस्या के निराकरण की मांग की गई है। उन्होंने बताया की जनप्रतिनिधियों द्वारा इंटरसिटी ठहराव सहित अन्य मुद्दों के निराकरण का आश्वासन मिला है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व उक्त समस्याओं का समाधान हो जाएगा और क्षेत्रीय लोगों को सुविधाओ का लाभ मिलने लगेगा। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अश्वनी मिश्रा, राकेश चतुर्वेदी, सतेन्द्र नाथ मिश्रा, पवन सिंह, अजय राठौर, करुणाशंकर ओझा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*