*पूरे प्रदेश में 26 जनवरी को किसानों का ट्रैक्टर मार्च**ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश
संयुक्त किसान मोर्चा व केन्द्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर 26 जनवरी को पूरे प्रदेश में सरकारी कार्यक्रम के बाद दोपहर में किसानों- मजदूरों का ट्रैक्टर/वाहन परेड किया जायेगा। 16 फरवरी को मजदूर औद्योगिक हड़ताल व किसान ग्रामीण बन्द करेंगे। इसकी तैयारी के लिए संयुक्त किसान मोर्चा व केन्द्रीय श्रम संगठनों की संयुक्त बैठक एटक के प्रान्तीय महामंत्री चन्द्रशेखर की अध्यक्षता किसान सभा राज्य कार्यालय लखनऊ में हुई। बैठक में एक फरवरी से 14 फरवरी तक घर- घर, व कारखानों के गेट- गेट जाकर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके लिये जिला स्तर पर संयुक्त बैठक करने का फैसला हुआ। अभियान की प्रमुख मांगों में
महंगाई बेरोजगारी पर रोक लगाओं, भोजन, दवा, आदि आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी हटाओ, तेल और गैस की कीमत कम करने, सभी फसलों पर सी 2 प्लस 50 प्रतिशत के फार्मूले से एमएसपी की गारण्टी, आवारा पशुओं से फसल उजाड़ बचाओ। चार श्रम संहिताओं को वापस करने, न्यूनतम वेतन रूप्या 26000, पुरानी पेंशन बहाली, सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण पर रोक लगाने आदि शामिल है। बैठक
में दिल्ली केन्द्र सें संयुक्त किसान मोर्चा के नेता कृष्ण प्रसाद व ट्रेड यूनियन की तरफ से अशोक सिंह ने निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश के नेताओं से इन दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की। बैठक में एचएमएस के महामंत्री उमाषंकर मिश्रा, सीटू के महामंत्री प्रेमनाथ राय, इण्टक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अषोक सिंह, प्रान्तीय महामंत्री एचएन तिवारी, दिलीप श्रीवास्तव, एआईयूटीयूसी के महामंत्री बालेन्द्र
कटियार, सेवा की सीता बहन, टी यूसीसी में महामंत्री नजबुल इस्लाम, उत्तर प्रदेष किसान सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद व प्रदेष महामंत्री मुकुट सिंह, क्रान्तिकारी किसान यूनियन से राम रतन यादव, भारतीय किसान यूनियन जनषक्ति के मान सिंह, किसान यूनियन जनश्रमषक्ति से कमलेष यादव, बिजली पीके दीक्षित, किसान मजदूर विमल त्रिवेदी, डा. बृजविहारी, आदि सहित कई साथियों ने भाग लिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें