*लखनऊ 11 जनवरी 24 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महामंत्री कामरेड डी राजा अस्वस्थ कामरेड अतुल कुमार अंजान को देखने लखनऊ आए**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया देवीपाटन मंडल गोंडा*
ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया देवीपाटन मंडल गोंडा
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं अखिल भारतीय किसान सभा के महामंत्री कामरेड अतुल कुमार अंजान का इस समय मेयो हॉस्पिटल गोमती नगर मैं भर्ती है जहां उनकी हालत क्रिटिकल तो है परंतु स्थिर है। वहां उनको 9 जनवरी की रात्रि को भर्ती किया गया था। इससे पूर्व इलाज एम्स दिल्ली में चल रहा था।
वह पिछले दिनों गंभीर रूप से बीमार हो गए थे जिसके कारण उनका एम्स अस्पताल दिल्ली में भर्ती किया गया था।
लखनऊ उनका घर भी है और परिवार भी रहता है।
उनकी गंभीर एवं क्रिटिकल बीमारी की खबर सुनकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव कामरेड डी राजा उनको देखने लखनऊ के अस्पताल आए और फिर रात्रि में उनकी खैरियत पता करके और उनसे मिलकर वापस दिल्ली लौट गए उनके साथ डॉक्टर ए ए खान भी तशरीफ़ लाए।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव कामरेड अरविन्द राज स्वरूप एवं राज्य के कोषाध्यक्ष कामरेड परमानंद भी उनके संग रहे।
इस अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल के सदस्य डॉ रामचंद्र सरस एवं कामरेड फूलचंद यादव भी कुशल क्षेम पूछने के लिए उपस्थित थे। उत्तर प्रदेश किसान सभा के महामंत्री कामरेड राजेंद्र यादव एक्स एमएलए तथा अध्यक्ष कामरेड इम्तियाज बैग भी अस्पताल में मौजूद थे। किसान नेता देवेंद्र मिश्रा और नेत्री श्रीमती अर्चना उपाध्याय ने भी उनसे भेंट की।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ,बिहार के राज्य सचिव एवं पूर्व विधायक कामरेड राम नरेश पांडे एवं बिहार राज्य के तीन प्रमुख नेता भी स्वास्थ्य जानने पटना से चलकर लखनऊ आए।
डॉक्टरो के अलावा उनके स्वास्थ्य की देखरेख में उनकी बहनें श्रीमती माना एवं श्रीमती रतना सिंह तत्परता से लगी हुई है और उनके बहनोई श्री राकेश कुमार सिंह इंतजामात की देखरेख में संलग्न है।
पार्टी के महामंत्री कामरेड डी राजा ने आईसीयू में जहां पर इलाज चल रहा है उनसे 20 मिनट बातें की ।यह अच्छी बात है कि वह बराबर सिलसिले से बात कर रहे हैं, 2 दिन पहले ऐसी स्थिति नहीं थी
पार्टी के राज्य सचिव कामरेड अरविन्द राज स्वरूप ने भी उनसे 10 मिनट तक बातें की और पार्टी के उन कामरेडो के बारे में उनको बताया जो अस्पताल के नीचे एकत्रित थे।इन सब बातों को उन्होंने ध्यान से सुना और कुछ लोगों के हाल के बारे में भी पूछा।
अस्पताल में मिलने जुलने का नियत टाइम है और मिलने की ख्वाहिश रखने वाले काफी बड़ी संख्या में थे।इसलिए सब लोगों का मिलना मुश्किल हो पा रहा है।
बिहार राज्य के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव कामरेड रामनरेश पांडे एवं उनके साथियों ने भी उनसे मिलकर बातें की।
पार्टी के विभिन्न जिलों से दर्जनों कार्यकर्ता नीचे लॉबी में मौजूद थे और अपने नेता का हाल-चाल जानेने के लिए उत्सुक थे।
उनसे भेंट करने के पश्चात कामरेड राजा ने उनके परिवार वालों से बातचीत और परिवार वालों को सांत्वना दी। परिवार के सेवा भाव की भी प्रशंसा की।
अरविन्द राज स्वरूप
राज्य सचिव
लखनऊ
12 जनवरी 2024
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें