*पेरियार रामास्वामी आत्म सम्मान ऑदोलन के जनक -ए.के.नन्द**ब्यूरो चीफ मंंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोडा*
ब्यूरो चीफ मंंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया /संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोडा
गोंडा,24दिसम्बर। *पेरियार रामास्वामी मानववाद के पुरोधा थे।बाल-विवाह,भ्रूणहत्या,ढोंग-पाखंड,अंधविश्वास,आडम्बर,सती प्रथा के घोर विरोधी थे पेरियार। वे विधवा पुनर्विवाह,नारी सशक्तिकरण,तर्कवाद,राष्ट्रवाद के प्रबल समर्थक थे।यूनेस्को ने उन्हें नये युग का पैगम्बर, दक्षिण-पूर्व एशिया का सुकरात समाज सुधार ऑदोलन के पिता कहा। वे आत्म-सम्मान ऑदोलन का जनक थे। * उक्त विचार पेरियार रामास्वामी के 50वें स्मृतिदिवस पर फैजाबाद रोड पर राम करन यादव के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मास के राष्ट्रीय संगठक ए.के.नन्द ने व्यक्त किया। प्रदीप कुमार गौतम ने कहा कि पेरियार साहेब डाॅ.अम्बेडकर के विचारों के अनुयायी थे। सुधीर कुमार सिंह यादव ने कहा कि अवैज्ञानिक और ढोंग-पाखंड के प्रचार को पेरियार साहेब राष्ट्रीय अपराध मानते थे। मनीसा वर्मा ने कहा कि पेरियार साहेब शिक्षा के प्रबल समर्थक थे। अनीता मौर्य ने कहा कि पेरियार साहेब सम्राट अशोक के सपनों का भारत बनाना चाहते थे। निर्मल आनंद ने कहा कि पेरियार साहेब ने मनुवाद का खुला विरोध किया जिससे कांग्रेस अध्यक्ष पद से उन्होंने त्याग पत्र दे दिया। कार्यक्रम में रक्षाराम,किशन कुमार,राजेश,रणवीर सिंह,विजय,सुरेश चन्द्र, कुलदीप,राम करन गौतम,आशुतोष कुमार वर्मा,राम चरित्र,दयाराम यादव,अमरकांत यादव,अमृत लाल पाल,दयाराम पाल,अर्जुन कपूर,सीताराम तिवारी कामरेड,नंद कुमार गौतम,प्रेम लाल,छोटेलाल रजक,सियाराम सरोज,पवन कुमार पासवान,अजय पासवान,गुरचरन पासवान,अरविंद कुमार,श्याम लाल गौतम,सुनीता,सुजाता,राधा देवी,नीलम,कृष्णा देवी आदि ने सहभाग किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन पवन कुमार यादव और अध्यक्षता सीताराम ने किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें