*साहित्य से दोस्ती, साथी जन सुविधा केन्द्र पर छात्रों को सम्मानित किया गया* *ब्यूरो चीफ मंंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश*
ब्यूरो चीफ मंंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश
शनिवार,तहसील निज़ामाबाद स्थित साहित्य से दोस्ती,साथी जन सुविधा केंद्र पर शिक्षा जागरूकता पर चर्चा करते हुये दो सगे भाई आई आई टी रुड़की और चेन्नई में अध्ययनरत निशांत और रिशान्त सहित अन्य को पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।
ज्ञातव्य हो कि क्षेत्र के परसहा गांव निशांत और रिशान्त वरिष्ट कॉमरेड हरिमंदिर पांडेय के भतीजे जो रुड़की और चेन्नई आई आई टी के छात्र हैं।जाड़े की छुट्टी में गांव आये थे।शनिवार को उनके जाते समय साहित्य से दोस्ती पुस्तक केंद्र पर शिक्षा जागरूकता पर एक गोष्ठी हुई।इस अवसर पर एडवोकेट अब्दुल्लाह ने मौलाना सय्यद अबुल-आला मौदूदी की आपसी रिश्ते की मजबूती के लिये लिखी गयी पुस्तक 'बनाव और बिगाड़' पुस्तक निशांत पांडेय,रिशान्त पांडेय,प्रवीन कुमार राय एडवोकेट, प्रेमचंद एडवोकेट को देकर सम्मानित किया।इस मौके पर लोगों ने कहा कि अब गांव गिरांव के बच्चे बच्चियां उच्च शिक्षा की तरफ बढ़कर देश और दुनियां में घर गांव का नाम रोशन कर रहे हैं।
इस मौके पर इस्कफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र हरि पांडेय,अजय तिवारी,समीर,प्रशांत पांडेय,विकाश आज़ाद,सूचि, नेहा आदि लोग उपस्थित रहे।
भवदीय
जितेंद्र हरि पांडेय
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें