*बाराबंकी एकता और संघर्ष की नीतियों ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान**ब्यूरो चीफ मंंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंंड़ल उत्तर प्रदेश*



ब्यूरो चीफ मंंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंंड़ल उत्तर प्रदेश

फतेहपुर - बाराबंकी ।एकता और संघर्ष की नीतियों ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। आज भी उन्हीं नीतियों को कम्युनिस्ट पार्टी ने फिर अपनाया है जिसके तहत इंडिया गठबंधन पूंजीवादी सम्प्रदायवादी अडानी अंबानी संघ नियंत्रित और प्रशिक्षित सरकारों को हटाने का कार्य करेगी। यह विचार व्यक्त करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने फतेहपुर में स्थापना समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में कम्युनिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका थी पार्टी के जिला सचिव बृजमोहन वर्मा ने कहा कि एस ए डांगे व मौलाना हसरत मोहानी सहित हजारों क्रांतिकारियों ने कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना उन्नीस सौ पच्चीस में कानपुर में हुई थी।
राज्य कौंसिल सदस्य परवीन कुमार ने कहा कि आने वाले समय में कम्युनिस्ट पार्टी के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
समारोह को शिवदर्शन वर्मा पवन कुमार वर्मा जितेंद्र श्रीवास्तव जित्तू भैया आदि प्रमुख वक्ताओं ने सम्बोधित किया। समारोह को नेशनल इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्याम बिहारी वर्मा ने एस ए डांगे व मौलाना हसरत मोहानी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। समारोह की अध्यक्षता मोहम्मद कदीर व संचालन किसान सभा अध्यक्ष-विनय कुमार सिंह ने किया। समारोह में मुनेश्वर बक्श वर्मा छोटे लाल अयोध्या परवेन्द नैमिष कुमार सिंह राजकुमार अरविन्द रामसुरेश वर्मा मुनेश्वर गोस्वामी दीपक शर्मा मो अयूब रामनिवास राजेश वर्मा दीपक वर्मा योगेन्द्र सिंह बृजेंद्र सिंह रुपचन्द यादव बब्बलू श्याम सिंह एडवोकेट मो आमिर एडवोकेट दीपक यादव महेंद्र यादव सुन्दर सोनी आलोक त्रिपाठी मो कासिफ धर्मेन्द्र शर्मा आशीष शुक्ला सुभाष प्रधान सुरेश चन्द लव त्रिपाठी दिग्विजय सिंह रामप्रताप मिश्रा अवधेश वर्मा आदि प्रमुख लोगों ने समारोह में भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*