*सेल्स प्रोमोशन इम्प्लाइज एक्ट का कड़ाई से लागू कराने के लिए हड़ताल पर रहे मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स**ब्यूरो चीफ मंंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*




*ब्यूरो चीफ मंंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश*

गोण्डा/ सीटू से सम्बद्ध संगठन यूपीएमएसआरए अपने अखिल भारतीय संगठन एफएमआरएआई के आव्हान पर आज दिनांक 20 दिसंबर 2023 दिन बुधवार को यूपीएमएसआरए गोण्डा यूनिट के मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स जिला अस्पताल गेट पर जनसभा कर अपनी 8 सूत्रीय मांगो को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर रहे । जनसभा  प्रधान मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से दिया गया । यूपीएमएसआरए के प्रदेश ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी कामरेड कौशलेंद्र पांडेय ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में कहा। कॉमरेड कौशलेंद्र ने ये भी कहा कि  केंद्र सरकार से हमारी मांग है कि  सेल्स प्रोमोशन इम्प्लाइज  (सेवा की शर्तें) अधिनियम, 1976 की रक्षा करें ,  बिक्री संवर्धन कर्मचारियों ( सेल्स प्रोमोशन इम्प्लाइज ) के लिए वैधानिक कार्य नियम बनाएं,  सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा प्रतिनिधियों के प्रवेश पर लगे सभी प्रतिबंध हटा दें तथा चिकित्सा संस्थान में उनके काम का अधिकार सुनिश्चित करें , दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की कीमतें कम करें और जीएसटी हटाएं , डेटा गोपनीयता को सुरक्षित रखें। संगठन ने नियोक्ताओं से मांग  कि है कि बिक्री संबंधी शोषण और उत्पीड़न बंद करें। ट्रैकिंग और सर्विलांस के माध्यम से गोपनीयता में कोई घुसपैठ नहीं , कार्यस्थलों में निर्बाध प्रवेश सुनिश्चित करें। ज्ञापन देते समय  गोंडा इकाई अध्यक्ष सन्तोष कुमार शुक्ला, इकाई सचिव विनीत तिवारी , केंद्रीय कमेटी सदस्य रवींद्र सिंह, अंबरीश तिवारी, आनन्द सिंह, आलोक चतुर्वेदी, रॉबी गांगुली, पवन पांडेय, अमित दूबे, जयंकार सिंह, अनन्त पांडेय, अर्पित मिश्रा, अभय तिवारी, अनिल मिश्रा, कौशल सैनी, राहुल त्रिपाठी, अंजनी कुमार दूबे, मनोज त्रिपाठी, अनूप श्रीवास्तव , पी के मिश्रा, दिनेश मिश्रा, अमरदीप पाठक, सुरेन्द्र तिवारी, विनय मिश्रा, सोमेश मिश्रा, दीपक शर्मा, विकास पांडेय, विनय श्रीवास्तव , कौशल तिवारी, ब्रजेश तिवारी, अंबरीश पांडेय, सूरज उपाध्याय, विकास ओझा आदि शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*