*बाराबंकी । सरकार नौजवानों के साथ बहादुर शाह जफर के बेटों जैसा व्यवहार करें बंद**ब्यूरो चीफ मंंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
ब्यूरो चीफ मंंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
मंहगाई - बेरोजगारी पर लगाम लगाये। बढती हुई बैरोजगारी और मंहगाई के खिलाफ नौजवानों के आंदोलन पर कडे कानूनों का प्रयोग किया जा रहा है। यह विचार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कौंसिल की बैठक को संबोधित करते हुए रणधीर सिंह सुमन पार्टी के राज्य परिषद सदस्य ने कही। पार्टी के जिला सचिव बृजमोहन वर्मा ने कहा कि नया वर्ष आंदोलन का वर्ष होगा। राज्य परिषद सदस्य परवीन कुमार ने कहा कि आगामी 26 दिसंबर को पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। किसान सभा अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि मात्र धर्म सै किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं है। कोषाध्यक्ष शिवदर्शन वर्मा ने पार्टी सदस्यता पर जोर दिया। जिला कौंसिल की अध्यक्षता मोहम्मद कदीर ने की। बैठक में रामनरेश वर्मा अमर सिंह मुनेश्वर बक्श गोस्वामी जितेंद्र श्रीवास्तव जित्तू भैया महेंद्र यादव राजकुमार अल्लीपुर रामनरेश ओमप्रकाश संदीप तिवारी अवधेश ज्ञानेश्वर वर्माआदि प्रमुख लोग थे ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें