ब्यूरो चीफ मंंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश
12 दिसंबर 2023 को उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ सात विशेश्वर नाथ रोड लखनऊ में प्रांतीय अध्यक्ष सत्यनारायण त्रिपाठी जी की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई बैठक में सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रेम सिंह के फैसले के अनुसार सेवाओं को जोड़कर पेंशन देने फील्ड कर्मचारियों की पदोन्नति करने पुरानी पेंशन के बहाली के मामले में केंद्र सरकार के रवैया पर चिंता व्यक्त की गई वर्क एजेंट एवं इलेक्ट्रीशियन के वेतनमान आदि के मामले में विभाग एवं शासन स्तर पर तथा न्यायालय में प्रभावी कार्रवाई पूरी ईमानदारी के साथ की जाएगी इसके अलावा विभाग द्वारा निजीकरण एवं आउटसोर्सिंग के माध्यम से कर्मचारियों को रखा जा रहा है और उनको उचित वेतन मजदूरी नहीं मिल रही और ना ही उनकी epf सही ढंग से कटौती हो रही है सामाजिक सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं इन सारी समस्याओं के लिए श्रमिक संघ द्वारा एक व्यापक आंदोलन करने की रणनीति बनाई जाने का निर्णय लिया गया जनपद इकाइयों को और सक्रिय करने एवं कुछ लोगों द्वारा श्रमिक संघ के प्रति कर्मचारियों को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है ऐसे तत्वों से सावधान रहने की जरूरत है श्रमिक संघ हमेशा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता रहा है श्रमिक संघ हमेशा कर्मचारी हित के लिए संघर्ष करता रहा है भविष्य में भी संघर्ष करने का संकल्प लेते हुए बैठक में आए हुए सभी साथियों को धन्यवाद देते हुए सभा के अंत में श्री बीएस जैन जी पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जनपद हाथरस के निधन पर शोक व्यक्त किया गया तथा 2 मिनट का मौन धारण करके उनके आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु प्रार्थना की गई अंत में प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई आपका साथी प्रांतीय अध्यक्ष सत्यनारायण त्रिपाठी एवं प्रांतीय महामंत्री राम भजन मौर्य उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें