*सीटू से समृद्ध संगठन यूपीएमएसआरए 33 वाँ वार्षिक सम्मेलन 24 12 2030 को सुवास्तु लान में संगठन झंडारोहण करके धुम धाम से मनाया गया**ब्यूरो मंंड़ल चीफ सुरेश कुमार कनौजिया/ प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो चीफ मंंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा

सीटू से सम्बद्ध संगठन यूपीएमएसआरए का 33 वा  वार्षिक सम्मेलन 24/12/2023 को सुवास्तु लान में संगठन के झंडारोहण के बाद इकाई अध्यक्ष सन्तोष कुमार शुक्ला के अध्यक्षीय उद्बोधन साथ शुरू हुआ। राज्य पर्यवेक्षक कॉमरेड अजीत सिंह और कॉमरेड पंकज श्रीवास्तव ने सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि आज जब श्रम कानूनों को खत्म कर केंद्र सरकार व राज्य सरकार मजदूरों को गुलाम बना कर सामंतवादी पूंजीवादी व्यवस्था के दायरे में लाकर खड़ा कर दिया है। और सेल्स प्रोमोशन इम्प्लाइज जिसमें मुख्य रूप से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव हैं पर इसकी गहरी मार पड़ी है। सम्मेलन को आईएमए प्रतिनिधि डाक्टर अनीता मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की समस्याओं से हम सब भलीभांति परिचित हैं और हम सबको एक दूसरे के समस्याओं से निजात पाने के लिए  मिलकर लड़ना होगा। नीमा से डाक्टर महमूद आलम ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होना चाहिए और अगर कहीं भी किसी आंदोलन में जरूरत पड़ती है तो हम सब साथ खड़े मिलेंगे। सम्मेलन को कॉमरेड कौशलेंद्र पांडेय, रवींद्र सिंह ने भी संबोधित किया। इकाई सचिव विनीत तिवारी तथा कोषाध्यक्ष आनन्द सिंह ने अपनी लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत किया जिसे ध्वनिमत से उपस्थित साथियों ने पारित किया। देर रात तक चले सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ जिसमें अध्यक्ष सन्तोष कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष जयनकार सिंह अभय तिवारी, सचिव विनीत तिवारी, संयुक्त सचिव अंब्रीश तिवारी अनिल मिश्रा, कोषाध्यक्ष आनन्द सिंह तथा  पवन पांडेय, मनोज त्रिपाठी, अनंत राम पांडेय, राहुल त्रिपाठी, कौशल सैनी, अवधेश पांडेय, विजय तिवारी, जन्मेजय शुक्ला कार्य समिति सदस्य चुने गए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*