*देवीपाटन मंडल की मुख्यालय गोंडा में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलना निश्चित हुआ है**ब्यूरो चीफ मंंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो चीफ मंंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
गोंडा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा(15 दिसम्बर से 31 दिसम्बर) के अंतर्गत आज दिनाँक 21 दिसम्बर को स्कूल वाहनों/ओवरलोड वाहनों/अनाधिकृत रूप से पार्क वाहनों/रेट्रो रिफ्लेक्टर/बिना HSRP लगे वाहनों की चेकिंग की गई।कार्यवाही के अंतर्गत 3 ओवरलोड गाड़ियां करनैलगंज थाने में और एक बिना फिटनेस और परमिट का स्कूल वाहन कार्यालय परिसर में बंद किया गया।इसके अतिरिक्त अन्य अभियोगों में करीब 25 वाहनों का चालान किया गया।प्रवर्तन और जागरूकता के इसी क्रम में दतौली चीनी मिल में ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर टेप भी लगाए गए और किसानों से अपील की गई कि यातायात नियमों का पालन करें।उक्त कार्यवाही में यात्री कर अधिकारी शैलेंद्र तिवारी के साथ उनके प्रवर्तन स्टाफ के मुकेश कुमार,अजय सिंह, पशुपतिनाथ और वज़ीर अहमद शामिल रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें