*गोंडा मौलिक अधिकार संघर्ष समिति के उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठा के हुई**ब्यूरो चीफ मंडंल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*






ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा

गोंडा।मौलिक अधिकार संघर्ष समिति के उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक केन्द्रीय कार्यालय पटेल नगर में प्रदेश अध्यक्ष नंद किशोर आजाद की अध्यक्षता और प्रदेश महासचिव उमेश कुमार के संचालन में सम्पन्न हुयी। जिसमें ए.के.नन्द, एएल गौतम,घनश्याम प्रजापति,आरके कारूष,भागीरथी मौर्य,स्व.आरएल राक्षस,शिवानंद मौर्य,संतोष कुमार,आरके शर्मा,अनुपम कुमार और गौरव कुमार ने सहभाग किया। जिसमें सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि *वर्ष 2024 का अधिवेशन बोध गया* में किया जाय। संकिसा में सम्पन्न 23वें राज्य अधिवेशन की समीक्षा की गयी और *घाटे की भरपाई करने के लिए स्व.आरएल राक्षस ने 8000/-और शिवानंद मौर्य ने 10000/-रुपये तत्काल जमा किया*। शेष धनराशि के लिए रमेश चन्द्रा,दिनेश भार्गव,जेपीयादव और उमेश कुमार-बहराइच,घनश्याम प्रजापति,नंद किशोर आजाद,संतोष कुमार,टीकाराम-लखनऊ,आरके कारूष-बस्ती,इंजी.केसी विश्वकर्मा,डा.रामतेज मौर्य,एकेनन्द,काशीराम मौर्य और हृदय नारायण जी से अनुरोध करने का निर्णय लिया गया । *अगला अधिवेशन केवल दो दिन का ही और पंजीकरण शुल्क भी संशोधित करने का निर्णय लिया गया*। परिचय पत्र अप्राप्त कार्यकर्तागण को यथाशीघ्र उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया गया। *दिसम्बर से फरवरी 2024तक कैडर कैम्प हेतु तिथि एवं स्थान का प्रस्तावित करने का निर्णय लेने हेतु राष्ट्रीय संगठक ए.के.नन्द जी को अधिकृत* किया गया। पालि भासा के प्रशिक्षण के लिए भी सभी कार्यकर्तागण को प्रेरित किया गया और प्रत्येक बैठक एवं कैडर कैम्प में *कार्यकर्तागण ड्रेस कोड का अनिवार्य रूप से अनुपालन* सुनिश्चित करें का भी निर्णय लिया गया। अगला अधिवेशन की तैयारी के लिए *एक उपसमिति* बनाने का भी निर्णय लिया गया। उक्त *समिति अधिवेशन स्थल,आवासीय व्यवस्था का चयन कर पंजीकरण शुल्क का निर्धारण* करेगी। दिसम्बर 2023तक सदस्यता लक्ष्य को प्राप्त करने का भी निर्णय गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए ए.के.नन्द ने कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन का हमें नियमित रूप से स्वयं समीक्षा करनी चाहिए। हमने नैतिकता के आधार पर सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन का निर्णय लिया है तो उसे शत प्रतिशत निर्धारित समय में पूरा भी करना चाहिए। सभी कार्यकर्तागण के प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए अध्यक्ष महोदय ने बैठक स्थगित करने की घोषणा किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*