*भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश के राज्य सचिव कामरेड अरविन्द राज स्वरूप ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति**ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया गोण्डा उत्तर प्रदेश*





ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया गोण्डा उत्तर प्रदेश

 अभी वाराणसी का समाचार  पता लगा कि बनारस विश्वविद्यालय के कैंपस में स्थित  आईआईटी के परिसर में 1 नवंबर की रात को जब एक महिला छात्रा  अपने सहपाठी के साथ परिसर में घूम रही थी तो  मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने  बंदूक की नोक पर उसको रोका ,दबोचा और खबर यहां तक है कि उसको निर्वस्त्र कर दिया और उसकी फोटो खींची। किसी तरह छात्रा जान बचाकर भागी ,किसी प्रोफेसर के घर में शरण ली ।तब उसकी जान बच सकी।

वाराणसी  प्रधानमंत्री का चुनाव क्षेत्र है और वहां पर इस प्रकार की खौफनाक घटना हो तो इसका सीधा अर्थ है कि गुंडे बदमाश मवाली बेखौफ है।

हम पहले से ही कहते चले आ रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में ला आर्डर सब खत्म हो चुका है। सिर्फ मुख्यमंत्री अखबारों में बयान देते हैं ।परंतु पूरे उत्तर प्रदेश में जगह-जगह प्रतिदिन भयानक घटनाएं होती हैं और वह रुक नहीं पा रही हैं। गुंडे बदमाशों में सरकार का खौफ नहीं है क्योंकि वह भी देख रहे हैं कि उनको कुछ होने वाला नहीं है मुख्यमंत्री एक बयान दे देंगे और बस सब मशीनरी भी खामोश  बैठी रहती है ।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश इस घटना की घोर निंदा करती है और सरकार से मांग करती है कि बदमाशों को तत्काल पकड़ा जाए और आईआईटी में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करवाई जाए।
छात्र-छात्राएं क्या अपने परिसर में भी नहीं घूम सकती हैं बिना किसी अनहोनी के भय से  ।
प्रदेश की जनता से भी अपील है की हर नागरिक अपने स्तर से इस प्रकार की घटनाओं की घोर निंदा करें और सरकार को अपना प्रतिवाद प्रेषित करें चाहे उसको एक चिट्ठी क्यों ना लिखती पड़े यह सरकार को ईमेल ही क्यों न करना पड़े परंतु ऐसे  दुष्कृत्यों का पूरे समाज को मुकाबला करना है ताकि सरकार भी होश में रहे।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश के द्वारा इस घटना के बारे में एक सख्त चिट्ठी सरकार को प्रेषित की जा रही है।

समाचार पुष्टिकर्ता
अरविन्द राज स्वरूप
 राज्य सचिव
9838 001716
 9044 905796

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*