*चौंतीस को हिफ़्ज़ व आठ को आलिम की दी जाएगी डिग्री**इक्कीस नवम्बर को जामिया अरबिया इज़हारुल उलूम के प्रांगण में आयोजित होगा जलस ए दस्तारे फ़ज़ीलत का कार्यक्रम**जिसमें मुख्य वक्ता होंगें पूर्व राज्य सभा सांसद मौलाना उबैदुल्लाह खान आज़मी**ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन उत्तर प्रदेश*
ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन गोण्डा
आलापुर तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जहाँगीरगंज में स्थित प्रसिद्ध एदारह जामिया अरबिया इज़हारुल उलूम का जलस ए दस्तारे फ़ज़ीलत आने वाली 21 नवम्बर दिन मंगलवार को जानशीन ए बिलग्राम पीरे तरीकत हजरत अल्लामा मौलाना सैयद ओवैस मुस्तफा साहब किबला वास्ती बिलग्राम शरीफ हरदोई की सरपरस्ती व मोईनुल मशाएख जानशीन ए मख़दूम अशरफ़ हज़रत अल्लामा मौलाना सैय्यद मोईनुद्दीन उर्फ मोईन मियां साहब की सदारत तथा मदरसे के प्रबन्धक हाजी अब्दुल लतीफ़ साहब की अध्यक्षता में आयोजित होगा। प्रत्येक दो वर्ष के अंतराल पर होने वाले जलसे में मशहूर व मारूफ उल्माए केराम तशरीफ़ ला रहे हैं जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद हज़रत मौलाना उबैदुल्लाह खान आज़मी साहब व हज़रत मौलाना मसूद अहमद मिस्बाही उस्ताद अरबिक युनिवर्सिटी अल्जामिअतुल अशरफिया मुबारकपुर आज़मगढ़ रहेंगें। इनके अलावा नातिया शायरी पेश करने के लिए एहसान शाकिर जीयनपुरी व सैय्यद हैदर अली अलीगढ़ अपनी बेहतरीन आवाज़ से नबी की सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगें। आपको बता दें कि इस प्रसिद्ध एदारे को बुलंदियों तक पहुंचाने में जामिया अरबिया इज़हारुल उलूम के साबिक शेखुल हदीस साबिक प्रधानाचार्य मेमारे मिल्लत हज़रत अल्लामा मौलाना अलहाज अश्शाह मोहम्मद कौसर खान साहब किला नईमी अलैहिर्रहमा ने अपनी पूरी ज़िंदगी खिदमत अंजाम में लगा दी। जिसका उदाहरण आप जामिया में बनी इमारतें देख सकते हैं। आज उन्हीं के द्वारा शुरुआत किए गए जलस ए दस्तारे फ़ज़ीलत के कार्यक्रम को प्रत्येक 2 वर्ष पर मैनेजमेंट कमेटी द्वारा किया जाता है। मालूम हो कि इस वर्ष हो रहे जलस ए दस्तारे फ़ज़ीलत में 34 को हिफ़्ज़ व 8 को आलिम की सनद देकर उनके सरों पर दस्तार बांधी जाएगी। यह कार्यक्रम जामिया अरबिया इज़हारुल उलूम के कार्यवाहक प्रधानाचार्य हजरत अल्लामा मौलाना मोहम्मद याकूब साहब नईमी व समस्त उस्ताद की कयादत में होगा। प्रधानाचार्य के मुताबिक़ इस खबर के माध्यम से कार्यक्रम में अधिक संख्या में शामिल होने के लिए सभी से अपील भी की जा रही है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें