*बलरामपुर में ही बनेगा मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया / संवाददाता अमर प्रताप वर्मा बलरामपुर*





ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता अमर प्रताप वर्मा बलरामपुर

जिलाधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारियों संग कोयलरा ग्राम में प्रस्तावित भूमि का किया निरीक्षण

जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण का कार्य, औपचारिकताएं पूरी, भूमि क्रय के लिए नामित अधिकारी को जल्द भेजने हेतु डीएम ने शासन से किया अनुरोध
*बलरामपुर। जिलाधिकारी अरविन्द सिह एवं*

समाज सेवियों के प्रयासों से जिले में राज्य विश्व विद्यालय निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जिलाधिकारी द्वारा लगातार किये गए पत्राचारों एवं समाज सेवियों के प्रयासों से निर्माण को लेकर विजय मिली है। बुधवार को डीएम श्री अरविन्द सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विश्व विद्यालय निर्माण के लिए स्वीकृत तहसील सदर के ग्राम कोयलरा में स्थलीय निरीक्षण किया तथा प्रस्तावित निर्माण कार्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित एडीएम वित्त राजस्व प्रदीप कुमार और एसडीएम सदर राजेन्द्र बहादुर से भूमि के बारे में नक्शे के माध्यम से जानकारी ली। बताया गया कि विश्व विद्यालय निर्माण के लिए चिन्हित 20.3620 हेक्टेयर क्षेत्र में मुआवजे के लिए पेड़-पौधों का भी मूल्यांकन किया गया है। इसके साथ ही चिन्हित क्षेत्र में चार व्यक्तियों के मकान आ रहे हैं जिन्हें प्रतिपूर्ति देने के लिए धनराशि को बजट मांगपत्र में शामिल किया गया है। जिलाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि भूमि क्रय के लिए शासन से बजट की अनुमति प्राप्त हो गई और भूमि अधिग्रहण का कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ हो जाएगा।
बताते चलें कि जिलाधिकारी द्वारा विश्वविद्यालय को लेकर श्रृंखलाबद्ध पत्राचार करने
के साथ ही किसी भी संशय की स्थिति में शासन स्तर पर फॉलोअप करके निस्तारण कराने का कार्य किया गया है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्रय के लिए चिन्हित भूमि का भ्रमण कर जायजा लिया तथा नक्शे के माध्यम से समझा और समस्त प्रस्तावों के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा विश्व विद्यालय के निर्माण को लेकर आगे की रणनीति भी तय की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि विश्व विद्यालय बलरामपुर में ही बनेगा, इसके लिए समस्त कार्यवाहियां पूर्ण हैं। जमीन खरीदने के लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा अनुसचिव को नामित भी कर दिया गया है। भूमि क्रय का कार्य जल्द से जल्द शुरू हो इसके लिए डीएम ने शासन से अनुरोध किया है कि नामित अधिकारी को शीघ्र फील्ड में भेजा जाए जिससे भूमि क्रय का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण हो और निर्माण कार्य प्रारम्भ कराने के लिए अग्रिम कार्यवाही की जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि मां पाटेश्वरी राज्य विश्व विद्यालय फुलवरिया बाई पास और प्रस्तावित रिंग रोड के मध्य बनेगा बेहतर कनेक्टिविटी के साथ बहराइच व श्रावस्ती के विद्यार्थियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। निरीक्षण के अपर जिलाधिकारी (वि०/

रा०), एसडीएम सदर राजेन्द्र बहादुर, राजस्वकर्मी  एवं अन्य लोग मौजूद रहे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*