*गोण्डा कमिश्नरी मुख्यालय पर आर्य समाज का ऐतिहासिक समारोह-शास्त्री विनोद आर्य**3 दिसंबर 2023 भगत सिंह इंटर कॉलेज गोंडा में आर्य समाज का भव्य उत्सव**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा
गोंडा 16 नवंबर स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रदूत,महर्षि दयानंद सरस्वती के 200वी जयंती समारोह 3 दिसंबर 2023 का निमंत्रण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग संचालक मा०राम प्रकाश गुप्त, नगर कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह, भगत सिंह इंटर कॉलेज प्राचार्य वर्मा, को महर्षि का चित्र भेटकर सभा प्रधान शास्त्री विनोद आर्य ने आमंत्रित किया साथ ही समारोह स्थल का निरीक्षण एवं व्यवस्था का जायजा लिया।
इस अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर बड़गांव प्राचार्य मंगली प्रसाद तिवारी अरविंद सक्सेना, बड़गांव समाज मंत्री शिवम आर्य एडवोकेट आदि रहे शिवम आर्य ने कहा की देवीपाटन मंडल कमिश्नरी मुख्यालय वैदिक सनातन संस्कृति उद्धारक महर्षि दयानंद सरस्वती के द्विजन्म शताब्दी वर्ष को मा० प्रधानमंत्री जी ने "ज्ञान ज्योति पर्व" के रूप में वर्ष भर चलने वाले समारोह का राजज्ञा जारीकर महर्षि के उपकारों का जन-जन तक पहुंचाने का शुभारंभ किया है इसी श्रृंखला में गोंडा में समारोह एक पर्व के रूप में 3 दिसंबर 2023 भगत सिंह इंटर कॉलेज गोंडा में मनाया जायेगा कमिश्नरी मुख्यालय के निवासीगण सौभाग्यशाली हैं की महर्षि के द्विजन्म शताब्दी समारोह के साक्षी बन रहे है समारोह में 200कुडीये यज्ञ श्रर्षि संदेश और आर्यवीरों का शौर्य प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र होगा इसमें शासन प्रशासन की अतिरिक्त आर्य जगत के वैदिक विद्वान आचार्य अखिलेश मेधावी बौद्धका अध्यक्ष आर्यबीर दल उ०प्र०, आचार्य विमल आर्य प्रांतीय बौद्धिक प्रधानआर्य प्रतिनिधि सभा उ०प्र०,प्रांत संचालक आर्यवीर दल पंकज आर्य आदि आने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है ऐतिहासिक समारोह में आप सभी सादर आमंत्रित है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें