*मास के 23 वें राज्य सम्मेलन में निम्नलिखित प्रस्ताव पारित कर और राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए* *ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा
मास के 23वें राज्य अधिवेशन में निम्नलिखित प्रस्ताव पारित कर राष्ट्रपति को सम्बोधित करते हुए प्रतिलिपि प्रधानमंत्री,लोकसभाध्यक्ष,राज्य सभा के सभापति,अध्यक्ष,राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग,अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग,महामहिम राज्यपाल उप्र,मुख्यमन्त्री उप्र को प्रेषित किया गया। 1-केन्द्र एवं राज्य कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल कराया जाए। 2-शिक्षा का राष्ट्रीयकरण कर दोहरी शिक्षा नीति समाप्त *वन नेशन-वन एजूकेशन* लागू कराया जाए। 3-भारत में बौद्ध न्याय प्रणाली को ग्राम स्तर तक लागू कराया जाए तथा *राष्ट्रीय न्यायिक आयोग* का गठन कराया जाए और एक वर्ष की सीमा में न्याय देना अनिवार्य किया जाए। 4-शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों में मेरिट की जगह प्रवेश परीक्षा लागू करायी जाए। 5-भारत के सभी बौद्ध पर्यटन स्थलों *रेलवे और अन्तरराष्ट्रीय हवाई मार्ग* से जोड़ा जाए और प्रत्येक बौद्ध पर्यटन स्थल को *स्मार्ट सिटी* बनाया जाए। इससे राष्ट्रीय आय में वृद्धि भी होगी। 6-सभी राज्य और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में *बौद्ध अध्ययन केंद्र* और *डाॅ.अम्बेडकर पीठ* की स्थापना करायी जाए। 7-महिलाओं को 50%आरक्षण दिलाया जाए और इस आरक्षण का बंटवारा मंडल आयोग रिपोर्ट के अनुसार कराया जाए। 8- *सबका विकास सबका कल्याण* के लिए जातिगत जनगणना करायी जाए। 9-हिन्दू और मुस्लिम की भाँति *बौद्ध पर्सनल लाॅ* लागू कराया जाए। 10-भारत के विवादित बौद्ध पर्यटन स्थल से अन्य धर्म के कब्जे से मुक्त कराया जाए। 12-आरक्षण व्यवस्था को निजी क्षेत्र में लागू कराया जाए। 13-मेयर और नगरपालिका अध्यक्ष की भांति ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव सीधे जनता द्वारा कराया जाए और ईवीएम द्वारा चुनाव व्यवस्था निरस्त कराया जाए। 14-भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने हेतु जनप्रतिनिधि/एमएलए,एमपी निधि को समाप्त कराया जाए। 15-आर्थिक आजादी के लिए प्राकृतिक संसाधन जल,जंगल, जमीन से प्राप्त आय को *वोटरशिप(मतकर्तावृत्ति)* के रूप में प्रत्येक वोटर को *10हजार रूपये प्रतिमाह* दिलाया जाए।
कृपया उपर्युक्त पारित प्रस्ताव को अपने स्तर से लागू कराने हेतु आवश्यक कार्रवाही किया जाए।
*उपर्युक्त खबर को अपने सम्मानित समाचार पत्र में प्रकाशित करने की कृपा करें।*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें